फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के जवानों ने नहीं उतरने दिया CM का हैलीकॉप्टर, हैलीपैड पर रख दिए ड्रम

Tue, 20 Feb 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Feb 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
Army sub area commander stop uttarakhand cm
cm trivendra singh rawat on helipad - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सुरक्षा से सेना के सब एरिया कमांडर द्वारा बड़ा खिलवाड़ किया गया। उत्तरकाशी दौरे से लौटते वक्त सीएम का हैलीकॉप्टर जहां उतरना था, वहां दो ड्रम रख दिए गए। एन मौके पर पायलट न अपनी सूझबूझ से सफल लैंडिग की।



 

Army sub area commander stop uttarakhand cm
GTC helipad
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी के सावणी गांव के दौरे पर जा रहे थे कि कैंट थाना क्षेत्र में स्थित हैलीपेड से पहले कैट के सब एरिया कमांडर ने अपनी प्राइवेट कार HR26BF8010 से फ्लीट का रास्ता रोक लिया। बताने के बावजूद भी हैलीपैड पर जाने के लिए रास्ता नहीं दिया। 
 
Army sub area commander stop uttarakhand cm
letter
फ्लीट में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनसे रास्ते से हटने के लिए कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि ये मेरा इलाका है। मैं सब एरिया कमांडर हूं। मेरी परमिशन के बिना आप यहां एंट्री नहीं कर सकते हैं। काफी समझाने के बाद उन्होंने सीएम को उत्तरकाशी के लिए रवाना होने दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Army sub area commander stop uttarakhand cm
letter
इसके बाद जब रविवार को साढ़े तीन बजे सीएम आपने उत्तरकाशी दौरे से वापस लौटे तो उसी समय आर्मी के जवानों द्वारा लैंडिंग हैलीपैड के एच पर दो ड्रम रख दिए गए। पायलेट ने देखा और किसी तरह से बचते बचाते हुए दूसरी जगह लैंडिंग की। इस संबंध में डीजीपी, डीएम, थाना कैंट और मुख्य सुरक्षा अधिकारी से मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत की है।
 
विज्ञापन
Army sub area commander stop uttarakhand cm
letter
सचिवालय ने मामले की उच्चस्तरीय जांच बैठा दी है। साथ ही इसकी शिकायत भारत सरकार के गृह मंत्रालय से भी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed