{"_id":"5c07c500bdec2241641d431d","slug":"sadhvi-koyal-giri-death-case-she-died-before-investigation-has-completed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साध्वी कोयल गिरि मौत प्रकरण: जांच पूरी होने से पहले ही टूट गई सांस की डोर, जानिए पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी कोयल गिरि मौत प्रकरण: जांच पूरी होने से पहले ही टूट गई सांस की डोर, जानिए पूरा घटनाक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
साध्वी कोयल गिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा ने मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे इलाज के दौरान बरेली के ईशान अस्पताल में 12 वें दिन अंतिम सांस ली। साध्वी 23 नवंबर की रात आठ बजे घर मे ही बुरी तरह से जल गई थीं। तभी से वह ईशान में भर्ती थीं। साध्वी 12 वें दिन जिंदगी की जंग हार गई। जानिए क्या था पूरा घटनाक्रम-
साध्वी कोयल गिरि के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
-23 नवंबर: साध्वी कोयलगिरि तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित घर में रात आठ बजे कमरे के अंदर झुलसी अवस्था में मिलीं। परिजन पहले उन्हें पहले कस्बे में ही प्राइवेट अस्पताल ले गए, फिर बरेली लेकर चले गए। रात नौ बजे एसआई संसार सिंह सूचना पर मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। 11:30 बजे इंस्पेक्टर अशोक पाल ने भी मौका मुआयना किया।
-24 नवंबर: साध्वी की मां रामलली की तहरीर पर रात आठ बजे तिलहर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी राइस मिलर पंकज गुप्ता और उनके भाइयों व्यापारी सुशील बाबू गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता व मोहल्ला दातागंज निवासी अनुराग गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
-25 नवंबर: इंस्पेक्टर अशोकपाल साध्वी के घर दोबारा पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की। एक टीम साध्वी के बयान लेने बरेली अस्पताल भी पहुंची।
-26 नवंबर: पुलिस ने नामजद कराए गए आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए, जिनकी लोकेशन तिलहर में नहीं पाई गई। विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बरेली सीजेएम कोर्ट पहुंचकर मजिस्ट्रेटी बयान का अवलोकन किया।

गमगीन मां
- फोटो : अमर उजाला
-27 नवंबर: एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य साध्वी के तिलहर स्थित घर पहुंचे और मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। इसी दिन लोभी महासभा के लोग एसपी से उनके आवास पर मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की दूसरे थाने से विवेचना कराए जाने की मांग की।
-28 नवंबर: इंस्पेक्टर ने आरोपी पंकज, सुशील बाबू, अनिल की लोकेशन ट्रेस करने के लिए एक टीम हरिद्वार और अनुराग की लोकेशन ट्रेस करने को दूसरी टीम लुधियाना व तीसरी टीम को दौलत गिरि की तलाश में हरियाणा भेजा गया। एक टीम आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन भी भेजी गई।
-28 नवंबर: इंस्पेक्टर ने आरोपी पंकज, सुशील बाबू, अनिल की लोकेशन ट्रेस करने के लिए एक टीम हरिद्वार और अनुराग की लोकेशन ट्रेस करने को दूसरी टीम लुधियाना व तीसरी टीम को दौलत गिरि की तलाश में हरियाणा भेजा गया। एक टीम आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन भी भेजी गई।
विज्ञापन
साध्वी कोयल गिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
2 दिसंबर: साध्वी की हालत डायलिसिस के बाद सुधरने के बजाय और बिगड़ती चली गई। प्लेटलेट्स 20 हजार पहुंच गई। प्लेटलेट्स प्लाज्मा चढ़ाकर इसे नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। आक्सीजन दी गई।
3 दिसंबर: साध्वी की प्लेटलेट्स और कम हो गईं। एबी पॉजिटिव ब्लड का इंतजाम नहीं हो पाने की वजह से हालत और बिगड़ गई।
4 दिसंबर: साध्वी कोयलगिरि की हालत और बिगड़ गई। प्लेटलेट्स कम होते जाने के कारण डायलिसिस भी नहीं हो पाई और साध्वी ने दोपहर को दम तोड़ दिया।