फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायों को घायल देख भड़के लोग, बिगड़ते-बिगड़ते बचा शहर का माहौल

Mon, 29 May 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
 ruckus after hurting cows and dogs in lucknow
जख्मी गाय और मौके पर जुटे लोगों को समझाती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में घर से झगड़ा करके निकले नशेड़ी ने रविवार सुबह पड़ोसी की दो बाइक क्षतिग्रस्त कीं। इसके बाद दो गायों समेत चार पशुओं को बुरी तरह जख्मी कर डाला। गायों को घायल देख भड़के लोगों ने वध की कोशिश की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों द्वारा सांप्रदायिक रूप देेने की कोशिश के बीच एक लड़के ने नशेड़ी की करतूत की वीडियो क्लिप पुलिस को सौंपी। सच सामने लाने के साथ नशेड़ी के पिता समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन खत्म कराया। इलाके में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। 
 ruckus after hurting cows and dogs in lucknow
जख्मी गाय - फोटो : amar ujala

एसओ ठाकुरगंज शशिकांत यादव ने बताया कि कंघी टोला में रविवार सुबह दो गायों को बुरी तरह जख्मी देखकर इलाके के लोग भड़क उठे। वध की कोशिश का अंदेशा जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल की भनक लगने पर आसपास के थानों की पुलिस बुलाकर कानून व्यवस्था बनाने के साथ छानबीन शुरू की गई। इस दौरान दो कुत्ते भी बुरी तरह जख्मी मिले। उन्हें भी धारदार हथियार से घायल किया गया था। मोहल्ले के राजू तिवारी के घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त की गई थीं। 

 ruckus after hurting cows and dogs in lucknow
घायल कुत्ता - फोटो : amar ujala

हंगामे के बीच एक लड़के ने कल्लू व कपिल कश्यप द्वारा पशुओं को घायल करने की बात कही। उसने अपने मोबाइल से बनाई वीडियो क्लिप पुलिस को दिखाई। आननफानन में दोनों संदिग्धों के घर दबिश दी गई। यहियागंज जाने की तैयारी कर रहा कपिल हत्थे चढ़ गया। पशुओं पर हमला करके भागे कल्लू के पिता चांद को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 ruckus after hurting cows and dogs in lucknow
जख्मी गाय - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सराय माली खां निवासी वशीर की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि बुरी तरह जख्मी एक गाय वशीर की थी। दूसरी गाय के मालिक का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
 ruckus after hurting cows and dogs in lucknow
क्ष‌त‌िग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala

एसओ ने बताया कि  नशेड़ी कल्लू की कपिल से दोस्ती बताई गई है। कल्लू शनिवार रात नशे में धुत होकर घर लौटा। परिवारीजनों से झगड़ा करके निकला। काफी देर तक नशे में भटकता रहा। इसके बाद उसने दो बाइक क्षतिग्रस्त कीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed