फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरीजों की सेवा का व्रत पूरा करने में जुटे नर्सिंगकर्मी, बोले- शपथ पूरी करने का मौका मिला

Tue, 12 May 2020 06:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 May 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
nursing employees are performing their duties well in lucknow
नर्सिंगकर्मी। - फोटो : amar ujala

कोरोना के संकटकाल में नर्सिंगकर्मी मरीजों की सेवा का व्रत पूरा करने में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। कोई वार्ड में जिम्मेदारी निभा रहा है तो कोई व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। विश्व नर्सेज दिवस पर अमर उजाला ने इनसे बात की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश:


 

nursing employees are performing their duties well in lucknow
विलियम विनीता वायलेट। - फोटो : amar ujala

...ताकि सेवा का भाव बना रहे
केजीएमयू की सहायक नर्सिंग अधीक्षक विलियम विनीता वायलेट कहती हैं कि कोरोना का कार्यकाल ताउम्र याद रहेगा क्योंकि इस वक्त नर्सेज की ड्यूटी लगाना, उपस्थिति बनाना, रोस्टर तैयार करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि टीम बिखरे नहीं। टीम के हर सदस्य राजी खुशी वार्ड में ड्यूटी निभाते रहें। उनमें किसी तरह का नकारात्मक भाव उत्पन्न न हो। अब तक का प्रयास सार्थक रहा है।    

nursing employees are performing their duties well in lucknow
यदु नंदिनी सिंह। - फोटो : amar ujala

घर व अस्पताल के बीच संतुलन जरूरी  
केजीएमयू नर्सेज संघ की अध्यक्ष यदु नंदिनी सिंह कहती हैं कि घर और अस्पताल के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है लेकिन वे इस चुनौती को स्वीकार करती हैं और अभी तक कामयाब हैं। उनके पति डॉक्टर हैं। ऐसे में पति-पत्नी दोनों मरीजों की सेवा में जुटे हैं। घर की चिंता रहती है, लेकिन यह चिंता मरीजों की सेवा में आड़े नहीं आ रही है। ज्यादा से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जाएं यही हमारी कामयाबी होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
nursing employees are performing their duties well in lucknow
दीपक सिंह। - फोटो : amar ujala

असावधानी हो सकती है जानलेवा 
केजीएमयू के वार्ड मास्टर दीपक सिंह की जिम्मेदारी इन दिनों स्क्रीनिंग और होल्डिंग एरिया में है। यहां आने वाले मरीज के बारे में यह नहीं पता होता है कि वह पॉजिटिव है या निगेटिव। ऐसे में जरा सी असावधानी संकट में डाल सकती है। लेकिन वह पूरी तत्परता से ड्यूटी निभा रहे हैं। उनका कहना है कि इस ड्यूटी के बहाने पढ़ाई के दौरान ली गई शपथ पूरी करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
nursing employees are performing their duties well in lucknow
सत्येंद्र कुमार। - फोटो : amar ujala

नर्सिंग सेवा और समर्पण दिला रहा पहचान 
रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर सत्येन्द्र कुमार का कहना है कि कोरोना के दौर में किए गए कार्य से बनी पहचान ताउम्र काम आएगी। इसी को सूत्र मानकर पति पत्नी दोनों मरीजों की सेवा में जुटे हैं। विभाग में मरीजों की देखरेख के साथ ऑक्सीजन सप्लाई, बिजली, पानी व साफ-सफाई आदि सुनिश्चित कराना भी उनकी जिम्मेदारी है। केजीएमयू में ही उनकी पत्नी भी सिस्टर पद पर कार्यरत हैं। दोनों की ड्यूटी जब एक ही समय पर होती तो बच्चों को लेकर काफी परेशानी होती है, लेकिन कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed