फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धांधली कर भाजपा जीतना चाहती सहकारिता चुनाव - सपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
naresh uttam statement about up bjp government
डेमो पिक
चित्रकूट में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सहकारिता चुनाव में भाजपा प्रदेश में सरकार होने का लाभ उठाकर अधिकारियों पर दबाव बना रही है। वह धांधली कर चुनाव जीतने की फिराक में है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्ना प्रथा और ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री झूठे वादे और कोरी बयानबाजी कर रहे हैं।


 

भाजपा सरकारों को झूठी और किसान विरोधी बताया

naresh uttam statement about up bjp government
अखिलेश यादव
मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिले के काम और पार्टी संगठन की स्थिति की जानकारी लेेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को झूठी और किसान विरोधी बताया।

 

हक मांगने सड़क पर आते हैं तो किसानों को लाठी से चुप कराया जाता है

naresh uttam statement about up bjp government
सीएम योगी आदित्यनाथ
कहा कि अन्ना प्रथा से किसान बेहाल हैं। हक मांगने सड़क पर आते हैं तो किसानों को लाठी से चुप कराया जाता है। डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ने, जीएसटी और नोटबंदी से आम आदमी परेशान है। यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों का विरोध करने वालों के लिए ही सरकार यूपीकोका नामक कानून ला रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटा रही भाजपा सरकार

naresh uttam statement about up bjp government
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अख‌िलेश यादव
इसे रोकने के लिए सपा राष्ट्रपति तक जाएगी। सहकारिता चुनाव के सवाल पर कहा कि बांदा-चित्रकूट के कोऑपरेटिव अध्यक्ष लवलेश को इस्तीफा देने के लिए भाजपाइयों ने अधिकारियों के साथ मिलकर दबाव बनाया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले महंगाई, बेरोजगारी, अन्ना प्रथा और ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटा रही भाजपा सरकार। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed