फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwad yatra updates: कांवड़ खंडित करने पर भड़के कांवड़िए, NH-58 पर जमकर हंगामा, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Sat, 23 Jul 2022 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Jul 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Kanwad yatra updates: Kanwadis furious over breaking Kanwad, jammed the NH-58 highway, attack on police
कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार दोपहर कांवड़ियों ने एनएच-58 जाम कर दिया। कांवड़ यात्रा का अपमान करने पर कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद कांवड़ियों की पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझाेंक भी हुई। कांवड़ियों ने कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। अधिकारी कई घंटे से कांवड़ियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।



जानकारी के अनुसार एनएच-58 हाईवे पर शनिवार दोपहर कांवड़ियों ने हंगामा किया। कांवड़ियों ने दिल्ली देहरदून हाईवे पर जाम लगाते हुए कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया। वहीं कांवड़ यात्रा के बीच हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं हंगामा बढ़ने से मार्ग पर चल रहे अन्य कांवड़ियों में हड़कंप मच गया।

एसपी सिटी विनीत भटनागर, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी क्राइम अनित कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: किसान के खेत से मिला अंग्रेजों की तोप का विशाल गोला, मौके पर जमा हुए सैकड़ों ग्रामीण

Kanwad yatra updates: Kanwadis furious over breaking Kanwad, jammed the NH-58 highway, attack on police
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों के हंगामे की सूचना पर एनएच-58 पर वन वे से गुजर रहे वाहनों को कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। क्यूआरटी भी बुलाई गई है।


 
Kanwad yatra updates: Kanwadis furious over breaking Kanwad, jammed the NH-58 highway, attack on police
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाया। जैसे-तैसे एक तरफ से कांवड़ मार्ग को खाली कराकर जाम खुलवाया गया। हालांकि कांवड़िए अभी हाईवे पर एक तरफ धरना देकर बैठे हैं। कांवड़ियों ने आराेपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwad yatra updates: Kanwadis furious over breaking Kanwad, jammed the NH-58 highway, attack on police
हंगामा करते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कांवड़ शिविर से कुछ ही दूरी पर एक युवक को दबोच लिया, पुलिस उसे लेकर कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास बनी पुलिस चौकी पहुुंची। इसके तुरंत बाद ही कांवड़ियों का एक समूह चौकी पहुंच गया और चौकी में तोड़फोड़ कर दी। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता नीरज मित्तल व गणेश अग्रवाल समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanwad yatra updates: Kanwadis furious over breaking Kanwad, jammed the NH-58 highway, attack on police
हंगामा करते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर शांत रहने के बाद कांवड़ियों ने दोबारा से एनएच-58 पर हंगामा कर दिया। अब इनका आरोप है कि पुलिस चौकी इंचार्ज मुस्लिम था अब उसका बोर्ड से नाम हटा दिया गया है। अब कांवड़ियों ने पुलिस चौकी इंचार्ज के मुस्लिम होने को मुद्दा बना लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed