दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाईवे और सड़कें केसरिया रंग में रंगी हुईं हैं। कांवड़ियों की सेवा में जनता ने पलक-पांवड़े बिछा दिए हैं। भोजन, चाय, मेडिकल सेवा के शिविर लगातार खुलते जा रहे हैं।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अलकनंदा गंगनहर पर कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी व अन्य जानकारी दी जा रही है। इन सीसीटीवी कैमरों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां कांस्टेबलों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ये कैमरों के माध्यम से मार्ग पर नजर रखे हुए हैं। कांवड़ मार्गों पर कांवड़िए भक्ति गीतों पर नाचते-गाते ओर झूमते हुए अपने अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे ढाई फीट के हनुमान ने हर किसी का दिल जीत लिया। आगे तस्वीरों में देखें कांवड़ यात्रा के रंग।
2 of 5
कांवड़ यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में हर बार कुछ अलग रंग होते हैं। इस बार तिरंगा कांवड़ के साथ बुलडोजर हर जगह छाया है। टीशर्ट से लेकर कांवड़ भी बुलडोजर में परिवर्तित हो गई है। मेरठ में दिल्ली-देहरादून बाईपास सहित दिल्ली रोड पर कांवड़ियों का आगमन हो गया है। मोदीपुरम पल्लव टावर्स के साथ शोभापुर और दिल्ली रोड पर कांवड़ सेवा शिविर आरंभ हो गए हैं।
3 of 5
कांवड़ यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के आरंभ होते ही वातावरण केसरिया रंग में रंगने लगा है। कांवड़ मार्गों से गुजर रहे भोले के भक्तों की टीशर्ट पर मोदी और योगी की तस्वीरें हैं। टीशर्ट पर बुलडोजर के साथ कोटेशन पत्थर पूजने से भोले बाबा मिलते हैं और पत्थर फेंकने पर बुलडोजर बाबा मिलते हैं, लिखे गए हैं।
4 of 5
ढाई फीट के हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
शिवभक्ति में डूबे ढाई फीट के हनुमान
कांवड़ यात्रा के दौरान ढाई फीट के हनुमान आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। शुक्रवार देर रात यह हनुमान झांकी कांवड़ में नोएडा के मनोज यादव के साथ कांवड़ लेकर पहुंचा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर टीम के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर नाचते-गाते आगे बढ रहे हैं। मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर ढाई फीट के हनुमान ने डांस किया तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
5 of 5
बुलडोजर कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
12 फीट की बुलडोजर कांवड़
सदर के मुस्लिम कारीगरों ने 12 फीट की बुलडोजर कांवड़ तैयार की है। बांस और लकड़ी का इस्तेमाल कर बुलडोजर तैयार किया गया है। गौरव ने बताया कि यह कांवड़ हिंदू मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक है। कांवड़ के परंपरागत आकार में दो बुलडोजर को जोड़ा गया है।