फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में भरे जाएंगे इतने पद, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

Wed, 06 Feb 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions held on 05 february in shimla
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश में सड़कों के फोरलेन कार्यों में बाधा न पड़े, इसलिए प्रदेश सरकार इसके लिए भू-अधिग्रहण को आसान बनाने जा रही है।
himachal cabinet meeting decisions held on 05 february in shimla

इसके लिए प्रदेश स्तरीय यूनिट खोला जाएगा, जो विभिन्न विभागों, सरकारी एजेंसियों और भूमि मालिकों के बीच समन्वय का काम करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को शिमला विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट की बैठक में पीजीटी कामर्स के 277 पद भरने को भी मंजूरी दी गई।

himachal cabinet meeting decisions held on 05 february in shimla

रात नौ बजे तक चली मंत्रिमंडल की बैठक में और भी कई अहम फै फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने साल 2018 के स्कूल और कॉलेजों के 9700 विद्यार्थियों को लैपटॉप देने को भी हरी झंडी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions held on 05 february in shimla

स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में शामिल दसवीं और जमा दो कक्षा के 4400-4400 विद्यार्थियों सहित कॉलेजों के 900 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। बीते साल सरकार इन विद्यार्थियों को लैपटॉप नहीं दे सकी थी।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions held on 05 february in shimla

मंत्रिमंडल ने सड़कों के फोरलेन कार्य के लिए प्रदेश स्तरीय भूमि अधिग्रहण यूनिट खोलने को मंजूरी दी है। प्रदेश में पांच क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण लघु यूनिट पहले से कार्य कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed