पहले टी20 में श्रीलंका के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल' को जब प्रैक्टिस करने की जगह नही मिली तो देखिए उन्होने क्या किया था...
2 of 7
Yuzvendra Chahal
- फोटो : espncricinfo
पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 93 रन से शिकस्त देने के बाद भारत के युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ हो रही है। चहल ने इस मैच में 4 विकेट लेकर श्रीलंका टीम की कमर तोड़ दी।
चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। चहल की मां ने बताया कि युजवेंद्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो हमने उसका पूरा साथ दिया।
पिता केके चहल ने बताया कि 2004 में मैंने युजवेंद्र के लिए डेढ़ एकड़ खेत में पिच तैयार करवाई, वहीं से चहल ने प्रैक्टिस शुरु की। 2011 तक युजवेंद्र ने खेत में ही प्रैक्टिस की। चहल का जब अंडर-19 मे जब चयन हुआ तो उनके पिता को लगा की अब उनका सपना सच में पूरा होगा।
चहल घर में सबसे छोटा है। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। पिता ने बताया कि मेरा सपना था कि बेटा कामयाब हो। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की तो वह इच्छा पूरी करने के लिए हमने पूरा साथ दिया। 2004 में मैंने अपने डेढ़ एकड़ खेत में युजवेंद्र के लिए स्पेशल पिच तैयार करवाई।