युवा कांग्रेस चंडीगढ़ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को 'बेरोजगार दिवस' मनाया। युवाओं ने सेक्टर-22 में फुटपाथ पर चाय, पकौड़ा और सब्जी बेचकर बेरोजगार दिवस मनाया।
2 of 7
युवा कांग्रेस ने मनाया 'बेरोजगार दिवस'
- फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस ने कहा कि पकौड़े बेचकर मोदी के जन्मदिन पर केक के लिए पैसे जुटाए। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बेरोजगारी खत्म करने के लिए पकौड़े को युवाओं का रोजगार करार दिया था। नोटबंदी, जीएसटी के विरोध के साथ युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने के वादे को याद दिलाया।
छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं को धोखा दिया है। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार निरंतर घट रहा है। इससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
युवा कांग्रेस ने अपने मेन्यू कार्ड में एमबीए, बीटेक, पीएचडी, एमबीबीएस, एलएलबी और बीएससी डिग्री के नाम से पकौड़े के नाम रखे थे।लोगों को सबसे ज्यादा एमबीए डिग्री का पकौड़ा पसंद आया। पकौड़े की सेल पर युवा कांग्रेसियों ने कहा कि यह मोदी सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा है।
उन्होंने पकौड़ा खरीदकर प्रदर्शन में हमारा साथ दिया। इस मौके पर महासचिव जानु मालिक, अभिषेक शर्मा, सचिव साहिल दुबे, रवि पराशर, अधिवक्ता मनीषा, राकेश चौहान, सोशल मीडिया को-आर्डिनेटर विनायक बंगीय, जिला-1 प्रधान दमनप्रीत सिंह, महासचिव आशु चौधरी, मनदीप सिंह, जिला -2 अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव शाहबाज खान, वार्ड अध्यक्ष अमित कुमार मौजूद रहे।