फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टल्ली युवक ने उड़ा दिया दोस्त का भेजा, वजह चौंका देने वाली

Mon, 12 Oct 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Mon, 12 Oct 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन

टल्ली युवक ने उड़ा दिया दोस्त का भेजा, वजह चौंका देने वाली

young boy murdered by drunken friend, horrible pics

नशे में धुत युवक ने इतना खौफनाक कांड कर दिया कि एक घर का चिराग पल भर में दुनिया से विदा हो गया। दिल दहलाने वाली तस्वीरें।

टल्ली युवक ने उड़ा दिया दोस्त का भेजा, वजह चौंका देने वाली

young boy murdered by drunken friend, horrible pics

वारदात पंजाब के मोहाली में कुंभड़ा चौक पर अंजाम दी गई। मामूली सी बात पर विवाद हुआ और युवक ने दोस्त की कनपटी पर गोली मार दी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों दौड़े आए और आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्यारे को हिरासत में लिया। वारदात के समय दो और दोस्त थे, जोकि मौके से भाग गए।

टल्ली युवक ने उड़ा दिया दोस्त का भेजा, वजह चौंका देने वाली

young boy murdered by drunken friend, horrible pics

मृतक की पहचान बरनाला के गांव पीपली निवासी हरप्रीत (26) के रूप में हुई है। हत्या आरोपी मनीष प्रभाकर (26) भी प्रेम नगर बरनाला का रहने वाला है। उसके पास यूएस की स्थायी नागरिकता है, कुछ ही दिन पहले वह यूएस से लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टल्ली युवक ने उड़ा दिया दोस्त का भेजा, वजह चौंका देने वाली

young boy murdered by drunken friend, horrible pics

पुलिस ने कुंभड़ा चौक पर मिट्टी के बर्तन बनाने वाले वीर सिंह के बयानों पर परचा दर्ज किया। वीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वेरना कार में चार युवक आकर उसकी दुकान के पास रुके। उनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी काफी नशे में थे। हरप्रीत वहां पड़ी चारपाई पर लेट गया, बाकी तीनों कार के पास ही मजाक कर रहे थे।

विज्ञापन

टल्ली युवक ने उड़ा दिया दोस्त का भेजा, वजह चौंका देने वाली

young boy murdered by drunken friend, horrible pics

वीर सिंह ने बताया कि इस हंसी मजा के दौरान हरप्रीत ने कोई ऐसी बात कही, जो मनीष प्रभाकर को नागवार गुजरी। उसने रिवॉल्वर निकाला और हरप्रीत की कनपटी पर तान दी। नशे की हालत में दो बार रिवॉल्वर जमीन पर गिरा, पर उसने उठा कर हरप्रीत की कनपटी पर लगा दिया। इसी दौरान हरप्रीत कुछ बोला तो मनीष ने गोली चला दी। मनीष इतने नशे में था कि भागने के बजाय वह चारपाई के चक्कर लगाता रहा, जिस पर हरप्रीत की लहूलुहान लाश पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed