पाकिस्तान की नापाक हरकत से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। ऐसे में अब सेलिब्रिटी भी पाक के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे है, देखिए
2 of 7
शहीदों के शवों से बर्बरता पर भड़के योगेश्वर दत्त
पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। योगेश्वर ने अपने ट्वीट में लिखा- “मृत शरीर को भी बर्बरता से क्षत-विक्षत करने के बाद भी अगर संपूर्ण भारत सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए साथ नही आता तो हम इस बलिदान के योग्य नहीं है।”
3 of 7
शहीदों के शवों से बर्बरता पर भड़के योगेश्वर दत्त
योगेश्वर के ट्वीट के बाद यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं और सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है। एक यूजर ने योगेश्वर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “अब तो निर्णायक लड़ाई लड़नी ही चाहिए और कितने सिर कटवाओगे मोदी जी… प्लीज अब खत्म करो बहुत हो चुकी बातचीत और दौरा।”
4 of 7
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
अपने अगले ट्वीट में दत्त ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए लिखा- “पाकिस्तानी कलाकार भारत मे पैसे कमाये, क्रिकेट खेले, युद्ध ने सैनिको को मारा, अब ये सारी बाते बहुत पीछे रह गयी। नृशंसता की हद पार हो गई।”
पहलवान योगेश्वर दत्त के अलावा ट्विटर किंग कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय जवानों के सिर काटे जाने की घटना पर दुख जताया। सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। अगर छोटी खुराक कम नहीं कर रही है तो पाकिस्तान को बड़ी खुराक देने की जरूरत है।