फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: लंदन ओलंपिक के असली 'सुल्तान' ने किया शादी का एलान

Tue, 06 Sep 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/गोहाना(विजेंद्र कौशिक/भूपेंद्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/गोहाना(विजेंद्र कौशिक/भूपेंद्र) Updated Tue, 06 Sep 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Yogeshwar dutt is ready to get married, would be next year
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
पहलवान साक्षी मलिक के बाद अब लंदन ओलंपिक के रीयल सुल्तान ने भी अपनी शादी का एलान कर दिया है। जानिए कब करेंगे शादी?
Yogeshwar dutt is ready to get married, would be next year
योगेश्वर दत्त - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में मेडल न जीतने की हार का गम भुलाकर योगी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में योगेश्वर ने ऑन कैमरा यह बात कही। योगी के खास दोस्त बजरंग पूनिया ने भी इसकी पुष्टि की है।
Yogeshwar dutt is ready to get married, would be next year
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने योगेश्वर दत्त का रिश्ता तय दिया है और अगले साल 15 व 16 जनवरी के मुहूर्त की बात चल रही है। बता दें कि योगेश्वर की मां सुशीला देवी ने कहा था कि ओलंपिक के तुरंत बाद योगेश्वर की शादी कर देंगी। योगेश्वर भी रियो ओलंपिक के बाद शादी करने को तैयार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogeshwar dutt is ready to get married, would be next year
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
रविवार को योगेश्वर घर पहुंचे तो फिर शादी की बात चल पड़ी। इस बारे में योगी ने अमर उजाला से ऑन कैमरा बताया कि घर वालों ने रिश्ता तय कर दिया है। 15 या 16 जनवरी को शादी होगी, यह तो उसे पता नहीं। लेकिन अगले साल वह शादी कर लेगा। हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम बताने से इंकार कर दिया। चर्चा है कि लड़की सोनीपत जिले की है और एक साधारण परिवार से है।
विज्ञापन
Yogeshwar dutt is ready to get married, would be next year
पहलवान योगेश्वर दत्त - फोटो : File Photo
जब इस बारे में योगेश्वर के भाई मुकेश कुमार व मां सुशीला देवी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उसके रिश्ते की बातचीत चल रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि अभी न तो रिश्ता तय हुआ है और न ही तिथि। यह जरूर है कि वे जल्द से जल्द योगी की शादी करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed