फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के सामने नच बलिए के 'दंगल' में बबीता फोगाट, विवेक सुहाग देंगे साथ, जानें हमसफर के बारे में

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat Participate With Vivek Suhag In Nach Baliye 9
babita phogat

नच बलिये-9 इस बार काफी चर्चा में है। इसकी एक वजह ये भी है कि गीता फोगाट की बहन बबीता फोगाट इस शो में विवेक सुहाग के साथ हिस्सा ले रही हैं।  इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। दंगल के बाद बबीता फोगाट का यहां अलग अंदाज लोगों को टीवी में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बबीता फोगाट और विवेक सुहाग के बारे में....

Wrestler Babita Phogat Participate With Vivek Suhag In Nach Baliye 9
दंगल गर्ल

अखाड़े के साथ-साथ बबीता फोगाट डांस में भी जलवे दिखाएंगी। उनका साथ विवेक सुहाग देंगे। बता दें कि इससे पहले गीता फोगाट की शो में आने की चर्चा थी। बबीता फोगाट अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान हैं। वह भारत केसरी विवेक सुहाग की जीवन संगिनी बनेंगी। अभी कुछ महीने पहले ही बबीता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

Wrestler Babita Phogat Participate With Vivek Suhag In Nach Baliye 9
पहलवान बबीता फोगाट

विवेक मूलरूप से हरियाणा के झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। फिलहाल परिवार सहित नजफगढ़ में रह रहे हैं। शादी की तिथि अभी तय नहीं हुई है। परिजनों की मानें तो नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी समारोह हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat Participate With Vivek Suhag In Nach Baliye 9
पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो

बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट की दूसरे नंबर की बेटी हैं। बड़ी बेटी गीता फोगाट दो साल पहले पहलवान पवन सरोहा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं। वहीं, चचेरी बहन विनेश फौगाट ने गत साल ही जींद निवासी सोमबीर राठी के साथ सात फेरे लिए थे। बता दें कि इन बहनों पर दंगल फिल्म भी बन चुकी है।

विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat Participate With Vivek Suhag In Nach Baliye 9
- फोटो : ट्विटर

ये हैं बबीता की बड़ी उपलब्धियां 
2010 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2012 में ब्रांज मेडल विजेता। 2014 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल। 2016 ओलंपिक गेम में शिरकत की थी।  2018 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की सिल्वर मेडल विजेता 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed