फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनहरा मौकाः तीन महीने के भीतर सेना की पांच बड़ी रैली भर्तियां, पढ़ें कब और कहां होगी

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukari: 5 Big Indian Army Bharti Rally 2019 In Haryana
सेना भर्ती रैली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में अगले तीन महीनों के भीतर सेना की पांच बड़ी भर्तियां होंगी। प्रदेश सरकार चाहती है कि सूबे के अधिक से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लें। इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व सैनिकों की मदद से शहरों और देहातों में एक जागरूकता अभियान शुरू कर यूथ को आर्मी में जाने लिए प्रेरित किया जाए। यहां पढ़ें भर्ती का पूरा शेड्यूल...

नशे को रैलियों से दूर रखना चाहती है सरकार

Sarkari Naukari: 5 Big Indian Army Bharti Rally 2019 In Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग को इस अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा हरियाणा सरकार सेना की इन खुली भर्तियों में सुरक्षा के  इंतजामात और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैय्या करवाई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए विभिन्न संबंधित विभागों के अध्यक्षों व जिला उपायुक्तों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था से संबंधित व अन्य व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हों।

Sarkari Naukari: 5 Big Indian Army Bharti Rally 2019 In Haryana
सेना भर्ती रैली - फोटो : फाइल फोटो

इन भर्ती रैलियों में उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में नशे इत्यादि का इस्तेमाल कभी कभार करते हैं। नशीले इंजेक्शन पहले भी कई बार भर्ती रैली स्थलों पर पकड़े जा चुके हैं। इसलिए सरकार विचार कर रही है कि उम्मीदवारों की इस तरह की संदेहास्पद परिस्थितियों से निपटने के लिए एंटी डोपिंग टेस्ट की व्यवस्था भी रैली स्थल पर रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukari: 5 Big Indian Army Bharti Rally 2019 In Haryana
सेना भर्ती रैली - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा बिचौलियों और दलालों को भी साफ संदेश दिया गया है कि यदि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कानून अनुसार उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। रैली स्थल पर पीने के पानी, बिजली, एंबुलेंस, डॉक्टर इत्यादि भी उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Sarkari Naukari: 5 Big Indian Army Bharti Rally 2019 In Haryana
सेना भर्ती रैली - फोटो : फाइल फोटो

भर्ती रैलियों का शेड्यूल
- 20 से 30 जुलाई के दौरान जिला रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी और चरखीदादरी के युवाओं हेतु भर्ती रैली।
- 20 से 30 अगस्त के दौरान जिला यमुनानगर के तेजली स्टेडियम, जगाधरी में अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और यूटी चंडीगढ़ के युवाओं के लिए भर्ती रैली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed