वर्ल्ड टूरिज्म वीक का आखिरी दिन यादगार रहा। आखिरी दिन ऐमी विर्क, अली ब्रदर्स जैसे सिंगर्स ने अपनी प्रसतुती दी। इनके गानों पर पूरा चंडीगढ़ झूम उठा।
2 of 6
म्यूजिक इवनिंग से सजी वर्ल्ड टूरिज्म वीक की आखिरी शाम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिर्पाटमेंट की ओर से वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर चल रहे वर्ल्ड टूरिज्म वीक का सोमवार को म्यूजिकल इवनिंग के साथ समापन हो गया।
3 of 6
म्यूजिक इवनिंग से सजी वर्ल्ड टूरिज्म वीक की आखिरी शाम
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी दिन अली बदर्स,जैनी जोहल और ऐमी विर्क ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग जमाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैसे ही मंच पर अली ब्रदर्स आए तो युवा उत्साह से झूमने लगे।
4 of 6
म्यूजिक इवनिंग से सजी वर्ल्ड टूरिज्म वीक की आखिरी शाम
- फोटो : अमर उजाला
उनके हर गीत के साथ युवक युवतियां थिरकते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने ‘तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा’ से की। इसके बाद जुगनी, दिल्लगी और बॉलीवुड के कई गीत गाए। इनके गने सुनकर ऑडियंस ने भी नाचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
5 of 6
म्यूजिक इवनिंग से सजी वर्ल्ड टूरिज्म वीक की आखिरी शाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जैनी जोहल और ऐमी विर्क ने कार्यक्रम में अपनी गायकी का लोहा मनवाया। उन्होंने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। एमी विर्क ने लगदी न अख, मिनी कूपर और बंबूकाट जैसे अपने हिट गीत पेश किए वहीं जैनी जोहल ने चंडीगढ़ रहण वाले गीत गाया।