पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन एमसी मैरीकॉम अपना एक बड़ा सपना पूरा करना चाहती हैं। साथ ही उनका एक लक्ष्य है, जिसे पूरा करने में वे जी जान से जुटी हैं।
2 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
पांच बार विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण, चार बार एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण, एक बार एशियाई खेलों का स्वर्ण और एक बार ओलिंपिक कांस्य जीतने वाली मैरीकॉम शनिवार को हरियाणा के रोहतक पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।
3 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने कहा कि हरियाणा में बॉक्सिंग का खूब टैलेंट है। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में यहां से कई चैम्पियन निकलेंगे। रिटायर होने के बाद मैं अपनी बाक्सिंग एकेडमी खोलना चाहूंगी, ताकि उनमें चैम्पियन बॉक्सर तैयार करके देश ने मेरे लिए जो कुछ किया है, वो लौटा सकूं।
4 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम का कहना कि बॉक्सिंग में लड़कियों को बढ़ाने के लिए एक अकादमी खोलने का भी प्लान हैं। इसमें अपने क्षेत्र के साथ नेशनल खेलने वाली लड़कियों को वह एंट्री देंगी। अकादमी के लिए फंड जुटाने के प्रयास भी जारी हैं।
5 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
वर्ल्ड चैम्पियन दिग्गज महिला मुक्केबाज मांगते चुंगेईजाम (एमसी) मैरी कॉम के अंदर देश के लिए पदक जीतने की चाह बाकी है। टोक्यो ओलिंपिक में यदि 48 किलोग्राम वर्ग शामिल रहा तो मैं इसमें जाऊंगी। अगर 51 रहा तो उसमें जाऊंगी। मेरे पास दोनों वर्गों को अनुभव है।