फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police conducted a 'CASO' (Cordon and Search Operation) in Harmilap Nagar; three suspects were taken into custody

Chandigarh News: हरमिलाप नगर में पुलिस ने चलाया कासो, तीन संदिग्ध हिरासत में लिए

Tue, 06 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a 'CASO' (Cordon and Search Operation) in Harmilap Nagar; three suspects were taken into custody
जीरकपुर। पुलिस ने हरमिलाप नगर में कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने इलाके में संदिग्ध लोगों और स्थानों की जांच की। ऑपरेशन के दौरान हरमिलाप नगर में आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की गई। टीम ने कुछ स्थानों पर तलाशी भी ली। हिरासत में लिए गए संदिग्धों की पहचान और उनके पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। बलटाना चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और अपराध व नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना है। मलकीत सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के नजर आने पर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को साझा करें। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है। लोगों की सूचना से अपराध पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती है। पुलिस के अनुसार, संवेदनशील इलाकों में जांच और गश्त आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed