फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 दोस्तों की जान लेने वाले हादसे का असली सच आया समाने, यूं बिखर गए थे शव

Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
three students of thapar university killed in road accident at patiala, truth revealed in enquiry
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
तीन दोस्तों की जान लेने वाले दर्दनाक हादसे का असली सच पता चल गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव सड़क बिखर गए थे। देख नहीं पाओगे तस्वीरें।
three students of thapar university killed in road accident at patiala, truth revealed in enquiry
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
पोल और दीवार तोड़ते हुए कार ने पलटियां खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। पंजाब के पटियाला में भादसों रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट डिजायर कार एक प्रापर्टी डीलर की दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार थापर यूनिवर्सिटी के तीन स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह राजिंदरा अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।
three students of thapar university killed in road accident at patiala, truth revealed in enquiry
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
हादसा वीरवार की रात एक बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान थापर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स अमन सिंह (22) निवासी जीरकपुर, मनीकांत (23) निवासी सेंच्युरी एनक्लेव नाभा रोड पटियाला, अमनदीप राणा (25) निवासी रोपड़ के रूप में हुई।

विज्ञापन
three students of thapar university killed in road accident at patiala, truth revealed in enquiry
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि घायल युवक के. मंडल (23)कोलकाता पश्चिम बंगाल का निवासी है। ये  सभी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के नजदीक प्राइवेट पीजी में रहते थे। वीरवार की रात ये चारों स्विफ्ट कार में थापर यूनिवर्सिटी से भादसों रोड की तरफ जा रहे थे। इन लोगों ने देर रात तक पार्टी भी की। लौटते समय इनकी कार की रफ्तार तेज होने पर बेकाबू होकर एक दुकान की दीवार से टकरा गई।
three students of thapar university killed in road accident at patiala, truth revealed in enquiry
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं परिजनों का कहना है कि भादसों रोड पर ढींढसा पेट्रोल पंप से कुछ आगे कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पहले सड़क के किनारे खड़े पोल में जोरदार टक्कर मारते हुए दीवार में लगी और फिर बुरी तरह से पलट गई। घटनास्थल की जांच में टक्कर मारने के आरोप साबित नहीं हो रहे हैं, घायल के बयान के बाद ही पता चलेगा सच।
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed