फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car catches fire while moving on Airport Road; driver jumps out to save his life

Chandigarh News: एयरपोर्ट रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Car catches fire while moving on Airport Road; driver jumps out to save his life
इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने सड़क किनारे रोकी गाड़ी, कुछ ही देर में आग ने लिया विकराल रूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर रविवार को चलती महिंद्रा टीयूवी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने समय रहते वाहन सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार चालक महिंद्र कुमार महिंद्रा टीयूवी लेकर एयरपोर्ट रोड से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गाड़ी के इंजन की तरफ से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांपते हुए वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जलती गाड़ी देखने के लिए रुके वाहन, लगा जाम
जलती गाड़ी को देखने के लिए एयरपोर्ट रोड से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन धीमे कर दिए। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना सोहाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया और वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed