फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Bicycle Day: चंडीगढ़ में साइकिल रैली...बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी पहुंचे, टीशर्ट के लिए मारामारी, Video

Sun, 01 Jun 2025 09:13 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Jun 2025 09:13 AM IST
सार

World Bicycle Day 2025: हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है। 

विज्ञापन
World Bicycle Day 2025 Bicycle rally in Chandigarh see video
चंडीगढ़ में साइकिल रैली। - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। सेक्टर-10 लेजर वैली से सुखना लेक तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में शहर के सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इस दौरान आयोजकों की तरफ से लोगों को टीशर्ट बांटी गई, लेकिन टीशर्ट लेने के लिए लोगों के बीच खूब मारामारी हुई।
Trending Videos
World Bicycle Day 2025 Bicycle rally in Chandigarh see video
साइकिल रैली में शामिल शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
तीन जून को मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस को लेकर चंडीगढ़ में रविवार सुबह साढ़े 6 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग साइकिल रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इनमें बच्चों से लेकर बुजु्र्ग भी शामिल हुए थे। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी पहुंची थी। सेक्टर-10 लेजर वैली में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। साइकिल रैली से पहले आयोजकों की तरफ से वार्मअप करवाया गया, डांस के साथ एक्सरसाइक करवाई गई। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई।

World Bicycle Day 2025 Bicycle rally in Chandigarh see video
साइकिल रैली। - फोटो : अमर उजाला
साइकिल रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो अपनी साइकिलों पर सवार होकर सुखना लेक की तरफ निकले। साइकिल रैली से फिट इंडिया का मैसेज भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Bicycle Day 2025 Bicycle rally in Chandigarh see video
लेजर वैली में डांस करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त करने और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भले ही पब्लिक बाइक- शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत जगह-जगह साइकिलें उपलब्ध करवाई गई हैं। शहर में कई किमी साइकिल ट्रैक भी हैं। ज्यादातर प्रमुख सड़कों पर साइकिल ट्रैक हैं। शहर के ज्यादातर लोग साइकिल का प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन
World Bicycle Day 2025 Bicycle rally in Chandigarh see video
चंडीगढ़ में साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है। नियमित तौर पर साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। साइकिल चलाने से इंसान को वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed