Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   More than 20 beds will remain reserved in hospitals during Diwali.

Chandigarh-Haryana News: दिवाली पर अस्पतालों में 20 से अधिक बेड रहेंगे आरक्षित

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



- बर्न, आंख और ईएनटी विशेषज्ञों की रहेगी ड्यूटी, डॉक्टरों को शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली पर हरियाणा के सरकारी और निजी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में 20 से अधिक बेड आपातकालीन मरीजों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों को शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को इस संबंध में विशेष एडवाइजरी जारी की।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार पटाखों से झुलसने, आंखों में चोट और सड़क हादसों के मरीजों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पटाखों से जलने के मामलों को देखते हुए अस्पतालों में अलग से बर्न वार्ड तैयार होंगे। इसके अलावा इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू में भी बेड सुरक्षित रखे जाएंगे। आंख, ईएनटी, हड्डी रोग और सर्जरी विभागों के विशेषज्ञों को ऑन-कॉल ड्यूटी पर रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत बुलाया जा सके। दिवाली के दिन इन विभागों की टीमें अस्पतालों में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


ऑक्सीजन और बर्न किट का इंतजाम जरूरी

अस्पतालों को ब्रोंकोडायलेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और बर्न ट्रीटमेंट किट का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। झुलसे मरीजों के इलाज के लिए स्ट्रेचर, बेड, आईवी स्टैंड, आईवी सॉल्यूशन और एंटीबायोटिक्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed