{"_id":"58bd50774f1c1b185ae7f5d4","slug":"women-s-day-vistara-special-flight-only-women-passengers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's day: देखिए एक ऐसा जहाज, बेटियां ही बैठेंगी और बेटियां ही उड़ाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's day: देखिए एक ऐसा जहाज, बेटियां ही बैठेंगी और बेटियां ही उड़ाएंगी
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 08 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
International Women's Day 2017
- फोटो : File Photo
इस महिला दिवस पर एक ऐसा विमान उड़ान भरेगा, जिसमें क्रू मेंबर से लेकर सभी मुसाफिर सिर्फ महिलाएं होंगी। जी हां, सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगता है लेकिन ये सच है।
Trending Videos
flight
- फोटो : getty images
8 मार्च को महिला दिवस पर मुंबई से अमृतसर के लिए ऐसा विमान उड़ान भरेगा, जिसमें क्रू मेंबर से लेकर सभी मुसाफिर सिर्फ महिलाएं होंगी। विस्तारा एयरलाइंस ने पहली फ्लाइट को देश की सभी ऐसी महिलाओं को समर्पित किया है जिन्होंने देश की उन्नति से लेकर देशभक्ति की मिसालें पैदा की हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
यह फ्लाइट देश की नामचीन महिलाओं को नमन करके कुल 158 महिला मुसाफिरों को लेकर उड़ान भरेगी। मुंबई से अमृतसर के बीच 820 किमी हवाई सफर मात्र तीन घंटे में पूरी होगी। एयरबेस -320 फ्लाइट में 158 महिला मुसाफिर, चार महिला पायलट, आठ एयर होस्टेस होंगी। कुल 170 महिलाएं उड़ान भरेगी। फ्लाइट पूरी तरह पंजाबी कल्चर में रंगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
पंजाबी में गल करेंगी एयर होस्टेस
फ्लाइट में पंजाब व पंजाबियत के बारे में एयर होस्टेस खास तौर पर जानकारी देंगी। साथ ही एयर होस्टेस मुसाफिरों से पंजाबी में बात करती दिखेंगी। फ्लाइट में पंजाब का लोकगीत भी बजेगा। टीवी स्क्रीन पर खास तौर पर तैयार देश की सीमा पर तैनात महिला प्रहरियों को दिखाया जाएगा। किरण बेदी, कल्पना चावला, लता मंगेशकर से लेकर देश की राजनीति में ऊंचे पायदान पर पहुंची महिलाओं के बारे में मुसाफिरों को जानकारी दी जाएगी। विस्तारा एयरलाइंस के सीईओ फी टेक यू ने बताया कि यह फ्लाइट अमृतसर व मुंबई के बीच केवल रिश्ते नहीं जोड़ रही है बल्कि शिवाजी और गुरु श्री रामदास की नगरी को आपस में जोड़ेगा।

महिलाओं पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी
महिला दिवस पर शुरू होने वाली इस फ्लाइट में लता मंगेशकर, आशा भोंसले के गीत जहां सुन सकेंगे वहीं देश की उन महिलाओं पर बनीं डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी जिन्होंने अपने बलबूते पर देश दुनिया में नाम कमाया है। सीनियर सिटीजन महिलाओं को खास तौर पर 50 प्रतिशत से अधिक छूट एयरलाइंस देने जा रही है।