फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं से जुड़ी इन 7 बीमारियों को जानते हैं क्या?

Sun, 08 Mar 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़ी इन 7 बीमारियों को जानते हैं क्या?

women's day specil: 7 female related major diseases

पुरुषों की तरह महिलाएं भी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होती हैं। जानिए ऐसी ही 7 बड़ी और घातक बीमारियां के बारे में। हालांकि कई बीमारियों का इलाज भी हो जाता है, मगर कई ऐसी भी बीमारियां हैं, जिनसे महिलाओं को जूझना पड़ता है। इन्हें महिलाएं अपनी जिंदगी का हिस्सा मानकर चुपचाप सहती  हैं।



महिलाओं से जुड़ी इन 7 बीमारियों को जानते हैं क्या?

women's day specil: 7 female related major diseases

इंटरनेशनल वूमेन डे के उपलक्ष्य पर पीजीआई के डाक्टर अमरजीत सिंह, डा. पूर्णिमा कौशल, डा. नेहा, डा. अविनाश कौर राणा ने बताया कि ये ऐसी बीमारियां हैं, जिनके बारे में जागरूकता की भारी कमी है। अस्पतालों में भीड़ होने के कारण महिलाएं अपने डाक्टर से ज्यादा बात भी नहीं कर पातीं।

महिलाओं से जुड़ी इन 7 बीमारियों को जानते हैं क्या?

women's day specil: 7 female related major diseases

पोलिसिस्टिक ओवरी डिस्आर्डर (पीसीओडी)
यह बीमारी सेक्स हार्मोन के असंतुलन से होती है। मासिक धर्म (पीरियड) अनियमित हो जाता है। इससे ओवरी में सिस्ट बनने लगती है। समस्या लंबे समय तक रहे तो गर्भ धारण में दिक्कत आती है। इससे पीड़ित महिलाओं में पुरुषों के हार्मोन बनने लगते हैं।

लक्षण- वजन बढ़ना, चेहरे पर बाल का आना, लगातार मुहांसे,  सिर के आगे से बाल गायब होना।
कारण- जंक व तैलीय फूड, सैर और व्यायाम न करना, तनाव, धूम्रपान, मदिरापान आदि।
इलाज- हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, फलों का सेवन करें, तला-भुना कम खाएं, रोज सैर और व्यायाम करें, दस से 12 गिलास पानी पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़ी इन 7 बीमारियों को जानते हैं क्या?

women's day specil: 7 female related major diseases

वेजाइनल डिस्चार्ज (लिकोरिया)
सफेद पानी आता रहता है। इससे बदबू, खुजली और जलन रहती है। इलाज न कराने पर महिलाएं डिप्रेशन में चली जाती हैं।

कारण- पीरियड के दौरान अंडरगारमेंट का इस्तेमाल न करना, सेक्स के बाद साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखना, पुरुषों से मिला संक्रमण।

इलाज- व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें, पीरियड के दौरान कपड़े का इस्तेमाल न करें, टब में गर्म पानी के साथ चुटकी भर पोटासियम परमेग्नेट (लाल दवा) डालें और नहाने से पहले उसमें पांच मिनट बैठ जाएं। इससे काफी हद तक समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

महिलाओं से जुड़ी इन 7 बीमारियों को जानते हैं क्या?

women's day specil: 7 female related major diseases

लोअर कमर दर्द
इस दर्द से रुटीन लाइफ बिगड़ जाती है। मुख्य वजह किचन और घर में बेढंगे तरीके से काम करना। इलजा न कराने पर समस्या और बढ़ जाती है।

कारण- लगातार वजन बढ़ना, एक ही स्थान पर बैठकर लगातार काम करना, हेल्दी फूड न खाना, किचन की बनावट ठीक न होना।

इलाज- सब्जी काटते, दाल बीनते, या रोटी बनाते समय झुकें नहीं। स्लैब पर सामान रखकर स्टूल पर बैठकर काम करें। कपड़े धोते समय महिलाएं फट्टे पर बैठकर झुक कर साबुन लगाती हैं। कपड़े को बराबर ऊंचाई पर रख कर धोएं। भरी बाल्टी या भारी सामान उठाते वक्त कमर झुकी न हो। घुटनों को मोड़कर वजन उठाएं। झुककर झाड़ू पौछा न करें। हार्ड बेड पर सोयें। गद्दा एक इंच ही मोटा हो। रोज छह से आठ घंटे नींद लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed