फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनना चाहती थीं डाक्टर, खूबसूरत ख्यालों ने बना दिया मिस वर्ल्ड, सेल्यूट

Mon, 12 Mar 2018 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Women's Day, Miss World Manushi Chhillar wins the title of 2017
Manushi Chhillar
देश की इस बेटी को सलाम, डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन एक खूबसूरत ख्याल ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब दिला दिया।
Women's Day, Miss World Manushi Chhillar wins the title of 2017
Manushi Chhillar
17 साल बाद किसी भारतीय लड़की ने दुनिया भर की 108 सुंदरियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में फस्र्ट रनरअप मिस इंगलैंड स्टेफनी हिल रहीं, जबकि सेकेंड रनर अप के खिताब पर मिस मैसिको एंड्रिया मेजा ने कब्जा जमाया। इन दोनों के साथ मानुषी का करीबी मुकाबला था, लेकिन अंत में ताज मानुषी के सिर आया।
Women's Day, Miss World Manushi Chhillar wins the title of 2017
manushi chhillar
14 मई 1997 को जन्मी हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। मानुषी 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड बनी रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। रीता फारिया के बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया। अब 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Day, Miss World Manushi Chhillar wins the title of 2017
manushi chhillar
मानुषी छिल्लर रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट अॉफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। डॉक्टर दंपति की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है। मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक है। मानुषी जहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं उनकी बहन वकालत में अध्ययनरत हैं और उनका छोटा भाई अभी स्कूल में है।
विज्ञापन
Women's Day, Miss World Manushi Chhillar wins the title of 2017
Manushi Chhillar
मानुषी फिलहाल भगत फूल सिंह विवि खानपुर से एमबीबीएस की छात्रा हैं। मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी मानुषि अपनी खूबसूरती के दम पर एक सुपरमॉडल बन गईं। मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed