डेरा सच्चा सौदा का नया प्रमुख राम रहीम के बेटे जसमीत सिंह को बनाया जा सकता है। इस रास्ते में बस एक ही अड़चन है...
2 of 7
गुरमीत राम रहीम का परिवार
इस रास्ते में बस एक ही अड़चन है, वह है यहां सुनारिया जेल में बंद राम रहीम। वह अभी तक डेरा प्रमुख है और उसे ही अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है। मगर सोमवार को राम रहीम से मिलने जब जसमीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचा तो उसे करीब 32 मिनट तक पिता का इंतजार करना पड़ा।
राम रहीम की मां नसीब कौर भी पोते जसमीत को अगला डेरा प्रमुख देखना चाहती हैं। इसलिए राम रहीम को मनाने की कमान उन्होंने खुद संभाली है। वह पुत्र से मिलने कई बार जेल आ चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछली मुलाकातों में डेरे के मौजूदा हाल और भविष्य पर भी मां-बेटे में चर्चा हुई। इसके बाद सोमवार को जसमीत सिंह पिता से मिलने मां हरजोत कौर के साथ अचानक सुनारिया जेल पहुंचा।
दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही जसमीत जेल के नाके पर पहुंचा तो राम रहीम को यह सूचना भेज दी गई कि उसका बेटा मिलने के लिए आया। उसके बाद जेल प्रशासन की ओर से तत्काल राम रहीम को जेल ड्रेस की जगह पहनने के लिए कुर्ता दे दिया गया।
राम रहीम ने ड्रेस बदल कर ड्योढ़ी तक आने में पूरे 32 मिनट लगाए और तब तक बेटा जेल में इंतजार करता रहा। इससे पहले वह पांच मिनट में ही अपने मुलाकातियों से मिलने पहुंच जाता था। सूत्रों का कहना है कि बेटे से मिल कर वापस जाने के बाद बैरक में भी राम रहीम काफी देर तक गुमसुम रहा।