जब इठलाते हुए सड़कों पर निकलीं 'ओल्ड ब्यूटीज' तो देखते ही रह गए लोग। नजारा इतना खूबसूरत था कि देखने वालों का तांता लग गया, देखिए दिलचस्प तस्वीरें।
दरअसल, लोगों को सड़कों पर देखने को मिलीं अंग्रेजों के जमाने की विंटेज कारें। चंडीगढ़ स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के तहत लेजर वैली में विंटेज कार रैली निकाली गई।
चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर शोबिज सेलिब्रेशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रैली का आयोजन किया गया था। रैली को जतिंद्र यादव, नगर निगम आयुक्त ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विंटर स्वराज ट्रैक्टर्स ने भी रैली में हिस्सा लिया।
रैली के प्रायोजकों में इंडियन ऑयल कारपोरेशन भी एक था, जिसने एक भाग्यशाली विजेता को 5000 रुपये के फ्यूल का गिफ्ट वाउचर भी दिया। विटेंज कार रैली में विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब चंडीगढ़ क्लब के सदस्यों ने अपनी विटेंज गाड़ियों के साथ हिस्सा लिया।
क्लब के संस्थापक ब्रिगेडियर जे.एस. फूलका और फाउंडर सेक्रेटरी जनरल बी.एस. मानको ने कहा कि रैली में हिस्सा लेना हमारे लिए गौरव की बात है। शोबिज सेलिब्रेशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, मनमीत सिंह ने बताया कि विंटेज कार रैली से चंडीगढ़ स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत हुई है।