फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन बढ़ रहा है तो लड़कियां अपनाएं ये नुस्खा, ग्रीन टी से ज्यादा कारगर है, देखिए फायदा

Wed, 16 Jan 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
White Tea for Weight Loss in Displayed in Organic Food Festival Chandigarh
वजन
लड़कियां अपने बढ़ रहे वजन को लेकर परेशान हैं, तो एक ये नुस्खा अपनाकर स्लिम ट्रिम हो सकती है। ग्रीन टी से ज्यादा कारगर है, खुद देखिए फायदा।
White Tea for Weight Loss in Displayed in Organic Food Festival Chandigarh
ऑर्गेनिक सब्जियों की मंडी
लेजर वैली चंडीगढ़ में तीन दिवसीय वुमन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल लगा। इसका शुभारंभ वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के सचिव बीएल शर्मा ने किया था। इस फेस्टिवल की खास बात यह रही है कि यहां प्रदर्शित किया गया हर उत्पाद ऑर्गेनिक था। एक हजार से अधिक उत्पाद महिलाओं द्वारा तैयार किए गए। यहां देखने को मिला 150 रुपये का कंघा बालों का डैंड्रफ भगाएगा। 20 हजार की चाय पीने से कोई भी व्यक्ति आसानी से स्लिम हो जाएगा।
White Tea for Weight Loss in Displayed in Organic Food Festival Chandigarh
green tea
व्हाइट टी कर देगी स्लिम
मेले में देखने को मिली व्हाइट चाय। यह ग्रीन टी से 20 गुना ज्यादा एंटी ऑक्सिडेंट है। उबलते पानी को अलग से एक कप में निकालकर उसमें आधा चम्मच डालें और दो मिनट में यह चाय अपना रंग छोड़ देगी। इसमें मीठा डालने की जरूरत नहीं है। बॉडी स्लिम करने में भी यह काम आती है। इस चाय को लेकर उत्तराखंड के कुमाऊं के गौरव सिंह लड़वाल पहुंचे हैं। इस चाय की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
White Tea for Weight Loss in Displayed in Organic Food Festival Chandigarh
dandruff
नीम की लकड़ी का कंघा बहुत कारगर
डैंड्रफ बालों की बड़ी समस्या है। यह आसानी से नहीं जाता, लेकिन नीम की लकड़ी से तैयार कंघा इसे भगा देगा। इसकी कीमत 150 रुपये है। इसके अलावा बाल टूटेंगे नहीं और एलर्जी से भी बचाएगा। यह कंघा लेकर गाजियाबाद से पहुंचे हैं नवेंद्र। 20 जड़ी-बूटियों से तैयार यहां एक ऑयल है जो बालों को कई फायदे पहुंचाएगा।

 
विज्ञापन
White Tea for Weight Loss in Displayed in Organic Food Festival Chandigarh
soap
झाइयां दूर कर देगा यह सॉप
गधी के दूध से तैयार किया गया ऑर्गेनिक सॉप भी यहां मौजूद रहा। टाटा इंस्टीट्यूट की ओर से प्रशिक्षित किए गए ऋषभ यश तोमर व पूजा कौल ने यहां इसका स्टॉल लगाया। डंकी को ऑर्गेनिक फूड ही खिलाया गया था, ताकि दूध की शुद्धता बनी रहे। इस सॉप का प्रयोग करने से झाइयां दूर होती हैं। इसके अलावा कई चीजों में फायदे मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed