डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पास सैंकड़ों मॉडिफाई कारें और बाइक्स थीं। लेकिन सर्च में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा तो अब सवाल ये उठता है कि उन्हे जमीं खा गई या आसमान निगल गया?
राम रहीम के डेरे में तीन दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अनुमान के उल्ट पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पास सैंकड़ों मॉडिफाई कारें और बाइक्स थीं। लेकिन सर्च में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
3 of 10
Ram Rahim's Modified cars
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने आपको सर्वगुण संपन्न मानता था। वह अभिनेता, गायक, लेखक, निदेशक होने के साथ-साथ अपनी लग्जरी कारों की डिजाइनिंग खुद तैयार करके अपनी पसंद के हिसाब से मॉडीफाई करवाता था। डेरा प्रमुख के पास करीब 100 से ज्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन था, लेकिन डेरा सच्चा सौदा में सर्च ऑपरेशन के दौरान कारों का कलेक्शन नहीं मिला।
4 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
24 अगस्त से डेरा सच्चा सौदा के चारों तरफ कर्फ्यू लगा है और हर तरफ सुरक्षा बलों की घेराबंदी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि डेरा से बाबा की लग्जरी कारों का कलेक्शन कैसे गायब हो गया?
5 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
डेरा चीफ की फिल्मों में इन कारों को दिखाया जाता था। प्रशासन की ओर से अभी तक सर्च ऑपरेशन में कारों के कलेक्शन का जिक्र नहीं है।