फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग ने उजाड़ी किसानों की खुशियां: चिंगारी से 400 एकड़ फसल स्वाहा, देखते ही देखते राख बन गई महीनों की मेहनत

Thu, 14 Apr 2022 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop on 400 acres gutted in fire in Ludhiana
गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना के गांव छज्जावाल के खेतों में बिजली ट्रांसफार्मर गिरने से भड़की चिंगारी से दो गांवों का करीब 400 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर तीन बजे के करीब चली तेज आंधी और तूफान के कारण छज्जावाल के खेतों मे ट्रांसफार्मर गिरने से आग भड़क उठी और हेरा गांव तक पहुंच गई। एक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 50 किसानों की फसल जलने से लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ज्यादा नुकसान हेरा गांव के किसानों का हुआ है, क्योंकि हवा का रुख उसी तरफ था। एसडीएम रायकोट गुरबीर सिंह कोहली ने बताया कि नुकसान बहुत अधिक हुआ है, जिसका सही आकलन करने में समय लगेगा और प्रभावित किसानों की तादाद भी अधिक है। अधिकतर छोटे किसानों का नुकसान हुआ है, जो ठेके पर चार से 10 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे थे। 

Wheat crop on 400 acres gutted in fire in Ludhiana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माल विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटीं हैं। एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली ने कहा कि लुधियाना, मोगा, जगरांव, एयरफोर्स स्टेशन हलवारा और रायकोट से फायर ब्रिगेड के दस्ते घटनास्थल पर पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस की टीम और आसपास गांव से पहुंचे लोगों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।

Wheat crop on 400 acres gutted in fire in Ludhiana
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान बलदेव सिंह ने बताया कि तेज आंधी तूफान के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समझ नहीं आ रहा था कि फसल को कैसे बचाया जाए। हेरा गांव के सरपंच प्रीतम सिंह की भी 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से खेतों को जोतकर आग पर खुद ही काबू पाया। जबकि फायर ब्रिगेड दस्ते देरी से पहुंचे। इन दस्तों में शामिल कई वाहनों में पानी तक नहीं था, जिन्हें बैरंग वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wheat crop on 400 acres gutted in fire in Ludhiana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार ने कहा कि वह घटनास्थल पर जा रहे हैं। प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी और उन्हें पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा। बीकेयू सिद्धूपुर के प्रधान जसप्रीत ढट्ट ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ खड़े हैं। उधर, एक अन्य घटना में गुरुवार शाम रायकोट बरनाला राज्य मार्ग पर भी किसान पिंदर गरेवाल की 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Wheat crop on 400 acres gutted in fire in Ludhiana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर: आग से 20 एकड़ गेहूं और 30 एकड़ नाड़ जलकर राख
बैसाखी वाले दिन मुक्तसर के गांव भंगचड़ी में गुरुवार को दोपहर बाद गेहूं की कटाई करते समय कंबाइन से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे चार किसानों की पककर तैयार 20 एकड़ गेहूं की फसल व 30 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्पार्किंग से चिंगारी निकलने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और तेजी से आसपास के खेतों में भी फैल गई। इस दौरान कटाई कर रहे किसानों ने भागकर जान बचाई। आग में गांव के किसान बलवंत सिंह, इकबाल सिंह, जसकरन सिंह व सरदूल सिंह की 20 एकड़ गेहूं की फसल व 30 एकड़ नाड़ जल गई। पीड़ित किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed