{"_id":"5915ef624f1c1b7a04852a15","slug":"war-situation-in-syl-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पानी को लेकर जंग, एसवाईएल की बैठक में भिड़ गए दो राज्य के मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पानी को लेकर जंग, एसवाईएल की बैठक में भिड़ गए दो राज्य के मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
syl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल नहर को लेकर लंबे समय से खींचतान जारी है। ये जंग तब और बढ़ गई जब बैठक में पंजाब और हरियाणा के सीएम आपस में भिड़ गए।
syl
सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा ने भले ही कोर्ट के बाहर इस फैसले को निपटाने की बात कही हो, लेकिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने बैठक में स्थिति कुछ और थी। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एसवाईएल के मुददे पर भिड़ गए।
syl
तकरार इतनी ज्यादा हो गई कि कैप्टन की तरफ से पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और हरियाणा की तरफ से कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को मोर्चा संभालना पड़ा।बैठक में जैसे ही एसवाईएल का मुद्दा उठा तो हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में है, लिहाजा हम पानी लेकर रहेंगे। कैप्टन ने पानी देने से इनकार किया तो दोनाें में तनातनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
syl
बातें तल्ख हुईं तो मनप्रीत बादल ने उठ कर कहा कि धमकाने से पानी नहीं देंगे। इसके बाद हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि धमकाने से नहीं तो बड़े मन से पानी दे दो। अमरिंदर ने कहा कि जिस समय जल समझौता हुआ था उस समय हालात अलग थे। आज की तारीख में पंजाब के पास सरप्लस पानी नहीं है। खट्टर ने उनके इस जवाब पर कहा कि पहले चैनल तो बनने दो पानी तो बाद में आ जाएगा।
विज्ञापन
syl
भाखड़ा मेन लाइन में पंजाब की ओर से 27 माइक्रो पावर प्रोजेक्ट लगाने की बात पर माहौल गर्म हो गया। हरियाणा ने तर्क दिया कि इससे पानी में कमी आएगी और वर्तमान में जो पानी हरियाणा को मिल रहा है वह प्रभावित होगा। अगर ये प्रोजेक्ट बनने भी हैं तो वह बीबीएमबी बनाए। हरियाणा को इस समय पंजाब से 60 लाख एकड़ फीट पानी मिल रहा है। यह पानी नरवाना ब्रांच से ले रहे हैं, क्योंकि भाखड़ा मेन लाइन की इतनी क्षमता नहीं है। हरियाणा का दावा है कि उनके हिस्से में 79 लाख एकड़ फीट पानी मिलना चाहिए। जो 19 लाख एकड़ फीट पानी बचता है यह पानी एसवाईएल नहर के माध्यम से लेने के लिए यह सारी लड़ाई चल रही है।