{"_id":"58aa735a4f1c1b921ad869f9","slug":"vip-treatment-in-jail-to-farid-singh-accused-of-cm-virbhadra-singh-nephew-akanskh-sen-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM वीरभद्र के भतीजे को मारने वाले को जेल में मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM वीरभद्र के भतीजे को मारने वाले को जेल में मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Akansh Murder
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन को कार से कुचलने वाले फरीद सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जानिए क्या है माजरा?
अकांक्ष
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अकांक्ष सेन मर्डर केस में आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद की सेक्टर-3 के थाने में खूब आवभगत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत में फरीद को पिज्जा और मिनरल वाटर दिया जा रहा है। रविवार को थाने के डस्टबिन में पड़े पिज्जा के डिब्बे इस बात की ओर साफ संकेत कर रहे थे। वहीं इस बारे में जब थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी से पूछा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मुझे भूख लगी थी तो मैंने अपने लिए सेक्टर-9 से पिज्जा मंगवाया था। इसे मैंने और तीन मुलाजिमों ने खाया। फरीद के लिए दो दिन पहले उसके परिजन खाना लेकर आए थे, लेकिन फरीद ने वह नहीं खाया था। फरीद को प्रोसीजर के हिसाब से ही खाना दिया जा रहा है। गौरतलब है कि फरीद प्राइम मिनिस्टर ऑफ पटियाला ईस्ट स्टेट रहे ज्ञान सिंह राडेवाल का पड़पोता है। ज्ञान सिंह कैरों सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akansh Murder case
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद का पुलिस ने और तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। रविवार को पुलिस ने फरीद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर और सात दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का ही रिमांड दिया। कोर्ट में पुलिस ने आरोपी के रिमांड के लिए दलील दी कि वारदात के बाद फरीद बंगलूरू भाग गया था। उसने वहां मोबाइल व सिम फेंक दिया। फरीद को बंगलूरू ले जाकर वहां से मोबाइल व सिम बरामद करना है।
विज्ञापन
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी मनाली जाते आते रहते थे। वहां भी फरीद को लेकर जाना है। वहां से फरार बलराज सिंह रंधावा का सुराग लग सकता है। बचाव पक्ष के वकील विशाल गोयल ने कोर्ट में पुलिस रिमांड दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस पहले भी तीन दिन का रिमांड ले चुकी है। लेकिन अब तक पुलिस कुछ भी रिकवर नहीं कर पाई है। पुलिस न तो बीएमडब्ल्यू का पता लगा पाई है न ही रंधावा का।