फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल, 200 तारीखें, जानिए राम रहीम पर चल रहे साध्वी यौन शोषण केस के बारे में

Fri, 25 Aug 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august, sadhvi rape case history
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
15 साल, एक आरोपी, तारीख-दर-तारीख 200 से ज्यादा सुनवाई और अब फैसले की घड़ी, लेकिन हालात इतने नासाज कि कभी भी कुछ भी हो जाए। जानिए साध्वी यौन शोषण केस में बारे में।
verdict on ram rahim on 25 august, sadhvi rape case history
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
बात साल 2002 की है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के नाम एक गुमनाम चिट्ठी आई, जो तीन पेज की थी। ये चिट्ठी एक महिला की ओर से भेजी गई थी। इसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की शिकायत की गई। डेरामुखी पर यौन शोषण व दुष्कर्म का आरोप लगाया गया और लिखा गया कि बाबा साध्वियों का यौन शोषण करते हैं।
verdict on ram rahim on 25 august, sadhvi rape case history
बाबा राम रहीम - फोटो : SELF
चिट्ठी में दो साध्वियों का भी जिक्र था, जिनके साथ प्रताड़ना होने की बात कही गई थी। कुरुक्षेत्र के एक सेवादार के बारे में लिखा गया कि प्रताड़ना के बाद पूरे परिवार ने डेरे से नाता तोड़ लिया। चिट्ठी में गुहार लगाते हुए सहायता मांगी गई और कहा गया कि मैं अपना नाम पता लिखूंगी तो मुझे मार दिया जाएगा। किसी एजेंसी से मामले की जांच करवाई जाए और पता लगाया जाए कि कहां क्या चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august, sadhvi rape case history
Gurmeet Ram Rahim Singh
पीएमओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सितम्बर 2002 में सीबीआई को इस मामले में जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने जांच में आरोप सही पाए और डेरामुखी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिर सीबीआई ने विशेष अदालत में 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया। हालांकि डेरामुखी को जमानत तो मिल गई, लेकिन साल 2012 से केस पंचकूला की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august, sadhvi rape case history
Gurmeet Ram Rahim Singh
अब केस में बहस और गवाहियों का दौर पुरा चुका है और फैसले की घड़ी आ चुकी है। 25 अगस्त 2017 को जज जगदीप सिंह केस का फैसला सुनाएंगे। केस 2002 में दर्ज हुआ था। साल 2007 में आरोप पत्र ​दाखिला हुआ। पहली सुनवाई जनवरी 2012 में हुई। सीबीआई की अदालत में पहली सुनवाई अक्तूबर 2013 में हुई। केस में बाबा राम रहीम का ड्राइवर मुख्य गवाह है और अब तक 200 से ज्यादा सुनवाइयां हो चुकी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed