{"_id":"5c62a700bdec22094a2c8374","slug":"valentines-day-2019-unique-love-story-of-yuvraj-singh-and-hazel-keech","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentines Day: 3 साल तक बेलने पड़े पापड़, तब जाकर युवराज सिंह को मिली थी हेजल कीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentines Day: 3 साल तक बेलने पड़े पापड़, तब जाकर युवराज सिंह को मिली थी हेजल कीच
Wed, 13 Feb 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह और हेजल कीच
सिक्सर किंग युवराज सिंह को हेजल कीच का प्यार मिलने के पीछे उनका क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती, लेकिन बिल्कुल सच है। वैलेंटाइन डे के मौके पर पढ़िए ये रोमांटिक लव स्टोरी...
Trending Videos
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Social media
युवराज सिंह तीन साल तक वो लगातार कोशिश करते हैं कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी। ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं।
युवराज सिंह और हेजल कीच
तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज सोशल मीडिया फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह और हेजल कीच
फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
विज्ञापन
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Instagram
हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। 30 नवंबर 2016 को हम परिणय सूत्र में बंधे।