फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amrita Warring statement heats up Punjab politics

चुनाव से पहले सक्रिय हुईं वड़िंग की पत्नी: गिद्दड़बाहा से लड़ चुकी हैं चुनाव, अब मुक्तसर से किया सियासी इशारा

Sat, 17 Oct 2026 05:44 PM IST
शाहिल शर्मा जगदीश चंद्र जोशी मुक्तसर
जगदीश चंद्र जोशी मुक्तसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

रामलीला मंच से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग मुक्तसर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का इशारा कर गई हैं। उन्होंने मंच से कहा गिद्दड़बाहा में जैसा विकास हुआ वैसा ही विकास मुक्तसर में भी करना है।

विज्ञापन
Amrita Warring statement heats up Punjab politics
राजा वड़िंग की पत्नी अमृता कौर वड़िंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की धर्मपत्नी अमृता कौर वड़िंग ने विधानसभा चुनाव 2027 में मुक्तसर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर दी है। शुक्रवार की देर रात रेडक्रास भवन में श्री राम सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंच से सियासत करते हुए बातों ही बातों में मुक्तसर से आगामी चुनाव लड़ने का इशारा दे डाला। रामलीला के मंच से संबोधित करते हुए अमृता वड़िंग ने कहा कि उनकी सारी जिंदगी गिद्दड़बाहा में सियासी तौर पर विचरी (गुजरी) है। 

विज्ञापन


मैं हूं मुक्तसर की बेटी: अमृता वड़िंग
अमृता वड़िंग ने कहा उनकी व अमरिंदर सिंह वड़िंग की यह जन्मभूमि है। हमारा घर, पैके, यहीं हैं और मैं यहीं कि बेटी हूं। सभी रिश्तेदारियां यहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने जो भी चुनाव लड़ा, चाहे गिद्दड़बाहा, बठिंडा हो लुधियाना हो उसमें मुक्तसर के लोगों का हमेशा अहम योगदान रहा है। जिंदगी में पहली बार बताना चाहती हूं कि आज तक मुक्तसर की तरफ ध्यान नहीं दिया, मगर पहली बार मुक्तसर की तरफ सियासी तौर पर ध्यान दे रही हैं, इच्छा यह है कि संगतों का साथ रहा तो जैसे गिद्दड़बाहा में विकास हुआ है, वैसे मुक्तसर का विकास करना है। अमृता वड़िंग के इस बयान ने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्मा दिया कि रामलीला के मंच से वह मुक्तसर से आगामी चुनाव लड़ने का इशारा कर गई हैं। रामलीला के दौरान दर्शकों के बीच भी यही काना-फूसी व चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिअद की तरफ से रोजी बरंकदी की सीट मानी जा रही पक्की
शिअद की तरफ से जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी की सीट पक्की ही है। उनकी तरफ से तो पिछले कुछ दिनों से शक्ति प्रदर्शनों का दौर जारी है। गत दिनों जहां मुक्तसर में रोजी बरकंदी के नेतृत्व में सांसद हरसिमरत कौर बादल की नशों के खिलाफ स्त्री विंग की रैली हुई थी। वहीं हाल ही में रोजी बरकंदी ने नारायणगढ़ पैलेस में व्यापारियों की भीड़ जुटा शक्ति प्रदर्शन किया था। जबकि इससे पूर्व रोजी के नेतृत्व में शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब बचाओ रैली भी निकाल चुके हैं। 

आप के संभावित उम्मीदवार विधायक काका बराड़ 
उधर, आम आदमी पार्टी की तरफ से मौजूदा विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ही संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं क्योंकि विधायक बनने के बाद से ही वे जनता में राबता कायम रखे हुए हैं और विकास कार्य भी करवा रहे हैं।  

भाजपा के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी
भाजपा की बात करें तो दावेदारों की फेहरिस्त हर बार लंबी रहती है। पिछली दफा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला को टिकट मिली थी। वहीं इस बार भी वह टिकट के दावेदारों में सबसे आगे हैं। वहीं भाजपा नेता सेवानिवृत डीटीओ गुरचरन सिंह संधू, राइस मिल एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण बिंटा बांसल, मौजूदा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भंगेवाला, पुष्पिंदर सिंह भंडारी आदि मुख्य नाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed