फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HCS final result released

एचसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी: 24 को मिला एचसीएस काडर, 101 अधिकारियों का चयन

Sat, 17 Oct 2026 09:12 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 09:12 PM IST
सार

अंतिम परिणाम में टॉपर अभिषेक सरोहा सहित आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में एचसीएस कैडर आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
HCS final result released
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 102 पदों में से 101 पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की सिफारिश की है। दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस का एक पद सरकार से स्पष्टीकरण नहीं मिलने के कारण लंबित रखा गया है। 

विज्ञापन


परिणाम में अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। कुलदीप 392.90 अंकों के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। अंतिम परिणाम में टॉपर अभिषेक सरोहा सहित आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में एचसीएस कैडर आवंटित किया गया है। इनमें कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी भी शामिल हैं। वहीं, आरक्षित श्रेणी के राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून ने भी अनारक्षित श्रेणी के एचसीएस कैडर में जगह बनाई है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक एचसीएस के 24, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के आठ, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के 22 और यातायात प्रबंधक के सात पद शामिल हैं। इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के दो, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के तीन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का एक, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के तीन और प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के पांच पद हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं और संबंधित याचिका में दायर एलपीए के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। आयोग ने यह भी कहा है कि परिणाम तैयार करने में सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी अनजाने त्रुटि की स्थिति में उसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और सेवा आवंटन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर देख सकते हैं।

675 अंकों के आधार पर तैयार हुई मेरिट सूची
इस भर्ती के लिए करीब 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 52 हजार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य परीक्षा में सफल 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई। चयन प्रक्रिया के कुल 675 अंकों में से अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed