फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Final result for HCS recruitment released; HCS cadre [allocation] on the 24th

Chandigarh-Haryana News: एचसीएस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 24 को एचसीएस काडर

विज्ञापन
102 पदों में से 101 पर चयन की सिफारिश, आरक्षित श्रेणी के तीन अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटे में मिला एचसीएस कैडर, एक पद पर फैसला लंबित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 102 पदों में से 101 पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की सिफारिश की है। दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस का एक पद सरकार से स्पष्टीकरण नहीं मिलने के कारण लंबित रखा गया है। परिणाम में अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। कुलदीप 392.90 अंकों के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
अंतिम परिणाम में टॉपर अभिषेक सरोहा सहित आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में एचसीएस कैडर आवंटित किया गया है। इनमें कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी भी शामिल हैं। वहीं, आरक्षित श्रेणी के राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून ने भी अनारक्षित श्रेणी के एचसीएस कैडर में जगह बनाई है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक एचसीएस के 24, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के आठ, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के 22 और यातायात प्रबंधक के सात पद शामिल हैं। इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के दो, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के तीन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का एक, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के तीन और प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के पांच पद हैं।
विज्ञापन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं और संबंधित याचिका में दायर एलपीए के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। आयोग ने यह भी कहा है कि परिणाम तैयार करने में सावधानी बरती गई है लेकिन किसी अनजानी त्रुटि की स्थिति में उसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और सेवा आवंटन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






675 अंकों के आधार पर तैयार हुई मेरिट सूची


इस भर्ती के लिए करीब 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से लगभग 52 हजार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य परीक्षा में सफल 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई। चयन प्रक्रिया के कुल 675 अंकों में से अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed