वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं इंटरनेशनल पहलवान की बेहद रोमांटिक लव स्टोरी, जिसने पूरी दुनिया के सामने इजहार-ए-इश्क किया था। एक मुट्ठी चावल में शादी हुई थी।
2 of 6
vinesh phogat and somveer rathi
हम बात कर रहे हैं इंटरनेशनल पहलवान गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट की, जिन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सोमवीर राठी के साथ लव मैरिज की। दोनों की शादी सिर्फ एक मुट्ठी चावल में हुई थी। विनेश फोगाट ने खुलेआम सोमवीर से अपने प्यार का इजहार किया था।
विनेश फोगाट ने 2018 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। मेडल जीतकर जब वे वतन लौटीं, तो परिवार वालों की मौजूदगी में उन्होंने एयरपोर्ट पर ही अपना जन्मदिन मनाया और सोमवीर राठी को सगाई की अंगूठी पहनाकर अपना हमसफर बनाया।
इससे पहले विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर करके शादी करने का एलान किया था। इस फोटो के साथ विनेश ने पोस्ट लिखी- ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा बड़ा निर्णय है। मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।
विनेश ने बताया कि रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पहलवान होने के नाते वह उसे पहले से जानती ही है। मुलाकातों का सिलसिला रेलवे में नौकरी के दौरान शुरू हुआ। मिलते जुलते हम दोनों ने एक दूसरे को जाना, समझा और शादी करने का फैसला ले लिया।