फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day को रोमांटिक बनाने के लिए खास इंतजाम, इन जगहों पर जा सकते हैं आज

Thu, 14 Feb 2019 10:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2019 Celebration in Chandigarh
valentines day
आज वैलेंटाइन डे है और इन दिन को रोमांटिक व यादगार बनाने के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। इसलिए आज आप इन जगहों पर जा सकते हैं। चंडीगढ़ के मशहूर होटलों व रेस्टोरेंट में इसे बेहतरीन बनाने के लिए खास तैयारियां की हुई हैं। होटल्स में खास डिशेज भी तैयार की गई हैं। शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां प्यार का यह दिन मनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहां पर माहौल ऐसा बनाया गया है कि लव बर्ड्स और कपल्स जाकर इस खुबसूरत दिन को यादगार तरीके से मना सकते हैं। आइए जानते हैं शहर में कहा क्या इंतजाम किए गए हैं-
Valentines Day 2019 Celebration in Chandigarh
एलांते मॉल, चंडीगढ़ - फोटो : amar ujala
एंलाते मॉल
एलांते मॉल अपने मेहमानों को कप ऑफ हैप्पीनेस में डूबने का मौका दे रहा है। इस तरह का आयोजन शहर में पहली बार हो रहा है। कपल के स्वागत के लिए एंलाते मॉल ने एंट्री पर कप ऑफ हैप्पीनेस का प्रबंध किया है। कप ऑफ हैप्पीनेस में डुबकी लगाने के लिए जोड़ियों को एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। इसमें दिल के आकार के कुशंस को 30 सेकेंड में ज्यादा से ज्यादा ढूंढना होगा। जो विजेता होगा स्पेशन वाउचर और उपहार के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके नया अनुभव ले सकते हैं। एंलाते में दिल के आकार के झूमर और लाइटिंग माहौल को और भी रोमेंटिक बना देगा।

 
Valentines Day 2019 Celebration in Chandigarh
होटल जे डब्ल्यू मैरियट - फोटो : अमर उजाला
जेडब्ल्यू मेरियट
जेडब्ल्यू मेरियट में लव बर्ड्स के लिए अलग अलग वेन्यू का प्रबंध किया गया है। तीन रेस्टूरेंट है। इनमें कपल्स के लिए स्पेशल मेन्यू होगा। कैफे में माहौल को खूबसूरत बनाने के लिए अलग अलग गतिविधियां जैसे स्पेशल डिनर और डांस होगा। इसके साथ ही कैंडल लाइट का भी कपल्स के लिए अचछा इंतजाम किया गया है। जो कपल्स प्राइवेसी चाहते हैं उनके लिए गार्डन एरिया में छोटे हाउस बनाए गए हैं जिनको कपल्स बुक कर सकते हैं। बेकरी में कपल्स स्टोबरी ब्लेकबेरी अलग अलग फ्लेवर में चॉकलेट्स का स्वाद ले सकते हैं। जिन कपल्स को शांति वाला माहौल चाहिए उनके लिए पुल साइड पर डेकोरेशन के साथ सोफ्ट म्यूजिक का भी खास प्रबंध किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2019 Celebration in Chandigarh
valentines day
द ग्रेट बेयर किचन माइक्रोब्रूरी सेक्टर 26
यहां पर कपल्स व प्रेमी जोड़ों के लिए वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए लव मेन्यू का इंतजाम किया गया है। यह खास मेन्यू 14 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। सभी होटल और रेस्टोरेंट खास अवसरों पर अपने दाम बढ़ा देते हैं, लेकिन द ग्रेट बेयर ने अपने दामों को नॉरमल रखा है। लव मेन्यू की शुरुआत वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों सूप से होगी। इसे स्प्रिंगस ऑफ लव नाम दिया गया है। लव एट द फर्स्ट बाइट में वेजिटेरियन डिशेज जैसे अनारदाना पनीर टिक्का, मशरुम पालक मलाई कबाब का मजा प्रेमी जोडे आंनद ले सकते हैं। साथ ही नॉन वेजिटेरियन में चिकन श्नीजेट साइट्रस फ्रूट सलाद के साथ सर्व किया जाएगा।
विज्ञापन
Valentines Day 2019 Celebration in Chandigarh
hotel taj
होटल ताज
वेलेंटाइन डे पर ताज होटल में कपल्स के लिए तीन रेस्टोरेंट का प्रबंध किया गया है। इसमें डेरा, ब्लैक लॉटस और कैफे 17 शामिल है। डेरा और ब्लैक लॉटस में एक मेन्यू सेट किया गया है। इसमें प्रेमी वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह की डिशेज का आंनद ले सकते हैं। साथ ही दोनों रेस्टोरेंट में एक सेल्फी बूथ बनाया गया है जहां पर प्रेमी जोडे अपने खास लम्हों को सेल्फी में कैद कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें गुलाब और दिल के आकार का केक दिया जाएगा। लंच और डिनर का भी अच्छा इंतजाम किया गया है। इसके लिए कपल्स को केवल 4 हजार अदा करने होगें। कैफे 17 में मेन्यू सेट नहीं होगा बाकि सब इंतजाम होगें। इसके लिए केवल 3500 अदा करने होगें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed