{"_id":"6ad31cef8756d633fe0bfcfd","slug":"training-allowance-for-patwaris-in-haryana-increased-arrears-effective-from-january-2025-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पटवारियों का प्रशिक्षण भत्ता बढ़ा: 10 की जगह अब मिलेंगे 19 हजार, एक जनवरी 2025 से एरियर भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पटवारियों का प्रशिक्षण भत्ता बढ़ा: 10 की जगह अब मिलेंगे 19 हजार, एक जनवरी 2025 से एरियर भी मिलेगा
Sat, 17 Oct 2026 12:30 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:30 PM IST
सार
जिन नवचयनित पटवारियों ने एक जनवरी 2025 के बाद पटवार प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लिया था, उन्हें प्रशिक्षण में ज्वाइनिंग की तारीख से 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा में पटवारी बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है। प्रशिक्षण के दौरान अब उन्हें 10 हजार रुपये मासिक मानदेय के बजाय 19,900 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का लाभ एक जनवरी 2025 से दिया जाएगा। यानी पात्र पटवारियों को बढ़े हुए वेतन के हिसाब से पिछला बकाया एरियर भी मिलेगा।
सरकार ने हरियाणा राजस्व पटवारी सेवा नियम, 2011 में संशोधन कर यह व्यवस्था की है। संशोधित नियम एक सितंबर 2026 को अधिसूचित किए गए थे। इसके बाद निदेशक भू-अभिलेख ने 16 अक्तूबर को संबंधित विभागों और सभी उपायुक्तों को पात्र पटवारियों को वेतन देने के निर्देश जारी किए हैं।
ज्वाइनिंग के हिसाब से तय होगा लाभ
निर्देशों के मुताबिक, जिन नवचयनित पटवारियों ने एक जनवरी 2025 के बाद पटवार प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लिया था, उन्हें प्रशिक्षण में ज्वाइनिंग की तारीख से 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य सभी नवचयनित पटवारियों की ज्वाइनिंग तिथि एक जनवरी 2025 मानी जाएगी। इस आधार पर उन्हें भी वेतन का बकाया एरियर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन को पात्र पटवारियों की सूची का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की सूची से मिलान करने को कहा गया है। इससे सुनिश्चित होगा कि वेतन और एरियर का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे। इस फैसले से प्रशिक्षण अवधि में आर्थिक राहत मिलेगी।