{"_id":"5c63f045bdec227f1c76bc5c","slug":"indian-army-rescue-operation-to-save-pregnant-lady-life-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में फंसी गर्भवती के लिए 'देवदूत' बने जवान, 'एयरलिफ्ट' कर बचाई जान...हुई जुड़वां बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में फंसी गर्भवती के लिए 'देवदूत' बने जवान, 'एयरलिफ्ट' कर बचाई जान...हुई जुड़वां बेटियां
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Feb 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय सेना का रेस्कयू ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला के लिए सेना के जवान 'देवदूत' बन कर आए। उन्होंने 'एयरलिफ्ट' करके उसकी जान बचाई और फिर उसकी गोद दो जुड़वां बेटियों की मुस्कान से खिल उठी।
2 of 6
भारतीय सेना का रेस्कयू ऑपरेशन
दरअसल, सेना ने बांदीपोरा में एक रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घाटी में करीब ढाई किलोमीटर नीचे पानर गांव की एक गर्भवती महिला गुलशाना बेगम जबरदस्त बर्फबारी की वजह से अपने गांव में ही फंस गई थी। उसे अस्पताल तक पहुंचाने का कोई जरिया नहीं था। स्थानीय लोगों ने सूचना वहां तैनात आर्मी अफसरों को दी। महिला दर्द से कराह रही थी, सेना की विशेष टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस महिला को गांव से निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया, जहां गुलशाना ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया।
3 of 6
भारतीय सेना का रेस्कयू ऑपरेशन
इसी तरह द्रास से पूर्व की ओर 15 किलोमीटर दूर एक एसयूवी हिमस्खलन की वजह से फिसल कर नीचे खाई में नदी के पास जा गिरी। एसडीएम द्रास की ओर से ये सूचना आर्मी अफसरों को देते हुए मदद मांगी गई। सेना के जवानों की प्रशिक्षित टीम ने बड़ी मुश्किल से इस वाहन को बाहर निकाला और सवारों की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारतीय सेना का रेस्कयू ऑपरेशन
देश को दुश्मनों से महफूज रखने के साथ-साथ भारतीय सेना का फोकस इन दिनों आम जनता की ओर भी है। जहां घाटी में कुछ असामाजिक तत्व जवानों पर पत्थरबाजी करने से भी गुरेज नहीं करते, वहीं सेना एक खास थीम के जरिये देशवासियों को यह अहसास कराने में जुटी है कि जवान और अवाम में कोई फर्क नहीं है। जवान भी अवाम का ही हिस्सा हैं, जो वर्दी में देश और देशवासियों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय सेना का रेस्कयू ऑपरेशन
इसके लिए सेना ने एक खास अभियान 'अवाम और जवान' शुरू किया है। इसके जरिये सेना लोगों के दिलों में उतरने का प्रयास करेगी। इस अभियान के तहत सेना जनहित में कार्य कर रही है। अब इन कार्यों को सेना की एक विशेष विंग द्वारा सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जा रहा है, ताकि लोग इस विशेष अभियान में सेना की गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।