देखिए, यूटी एडवाइजर के भंगड़े पर पत्नी के ठहाके
यूटी एडवाइजर ने जब भंगड़ा डालना शुरू किया तो उनकी पत्नी अपनी हंसी न रोक सकीं और ठहाका लगाकर हंस पड़ी। देखिए तस्वीरें।
देखिए, यूटी एडवाइजर के भंगड़े पर पत्नी के ठहाके
यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव पत्नी सोनिया के साथ रोज फेस्ट का उद्घाटन करने पहुंचे तो काफी अच्छे और मस्त मूड में दिखे।
देखिए, यूटी एडवाइजर के भंगड़े पर पत्नी के ठहाके
इस मौके पर उन्होंने पियानो और ड्रम पर हाथ आजमाए। कलाकारों के साथ भंगड़ा डाला। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। पति को इस अंदाज में देखकर उनकी पत्नी ने भी खूब तस्वीरें खींची।
देखिए, यूटी एडवाइजर के भंगड़े पर पत्नी के ठहाके
देव का स्वागत हरियाणा के पलवल से आए धरमवीर नगाड़ा ग्रुप ने ढोल और डांस के साथ किया। इसके बाद उन्होंने असम के पीहू पेश करने वाले क्रेस्टी ग्रुप की परफार्मेंस देखी।
देखिए, यूटी एडवाइजर के भंगड़े पर पत्नी के ठहाके
एडवाइजर देव जब पियानो एक्सपर्ट राजेंद्र सिंह के करीब पहुंचे तो पब्लिक ने डिमांड की कि वह पियानो बजाकर दिखाएं। अब एडवाइजर साहब क्या करते....उन्होंने दो हाथ चलाए और फिर उठ गए। उनकी पत्नी और उनको पियानो पर सुनाई गई धुन बेहद प्यारी लगी और वह राजेंद्र सिंह को इसके लिए बधाई देकर भी गए।