{"_id":"5b6d53524f1c1b8d6e8b505d","slug":"use-a-trick-to-keep-safe-atm-pin-atm-detail-bank-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पिन और डिटेल चोरी होने से बचाएं, ये ट्रिक अपनाएं...फिर सेफ रहेगा आपका पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का पिन और डिटेल चोरी होने से बचाएं, ये ट्रिक अपनाएं...फिर सेफ रहेगा आपका पैसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
atm card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते में जमा कराया पैसा सेफ रखना है, तो एटीएम का पिन और डिटेल चोरी होने से बचाएं। इसके लिए आपको एक ट्रिक अपनानी होगी, जानने को क्लिक करें।
atm card
आजकल एटीएम में कार्ड क्लोनिंग डिवाइस मिलने की घटनाएं हो रही हैं। इससे बैंकों के साथ ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। चंडीगढ़ में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में लोगों के पैसे को खतरा पैदा हो गया है। साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, हर किसी को एटीएम से कैश निकालते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिएं।
atm card
एटीएम पिन को चोरी होने से बचाएं
जब भी एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो उस एटीएम के अंदर आपके अलावा कोई दूसरा नहीं होना चाहिए। पिन नंबर डालते वक्त एटीएम के कीपैड को कवर कर लें। बैंक की एसएमएस अपडेट के लिए बैंक की सेवाओं में पंजीकरण कराएं, ताकि जब भी आपके कार्ड का दुरुपयोग हो तो तुरंत उसका अलर्ट आपके मोबाइल पर आ जाए।

atm PIN
यदि आपका एटीएम विवरण चोरी हो गया है तो क्या करें?
जल्द से जल्द संबंधित बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपने कार्ड को ब्लॉक करवाएं, ताकि बैंक की राशि को बचाया जा सके। अब यदि मान लीजिए कि आपके पास ए बैंक का एटीएम है और आप बी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे तो शिकायत को बैंक में ही करानी होगी। जितनी जल्दी बैंक को सूचना देंगे, उतना नुकसान कम होगा। बैंक के साथ पुलिस को भी अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

atm
आपका पैसा कौन देगा?
जिस बैंक ने आपको कार्ड जारी किया है, वही बैंक आपको पैसा देगा। मगर आपको यह स्थापित करना होगा कि आप धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं, तभी बैंक भुगतान के लिए आगे बढ़ता है। आरबीआई के अनुसार, उस मामले में ग्राहक की देनदारी शून्य होगी, जिसमें किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत लेन-देन किया गया हो। इसमें बैंक के सिस्टम में कमी है। उपभोक्ता को 24 घंटे के भीतर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत बैंक को देनी होगी।