{"_id":"593663384f1c1b4d048b45a0","slug":"upsc-topper-navya-single-interview-and-success-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस लड़की ने यूं ही UPSC क्लीयर नहीं किया, इन चीजों से दूर रहकर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस लड़की ने यूं ही UPSC क्लीयर नहीं किया, इन चीजों से दूर रहकर रचा इतिहास
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
यूपीएससी टॉपर पंचकूला की नव्या सिंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी क्लीयर करना आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। इस लड़की ने जब आईएएस बनने की ठानी तो सिर्फ 5 बातें ध्यान रखीं, देखिए आपके काम आएंगी।
यूपीएससी टॉपर पंचकूला की नव्या सिंगला
अच्छे रिजल्ट के लिए घंटों किताब लेकर बैठने की जरूरत नहीं। सिर्फ क्लास में टीचर की बातों को ध्यान से सुनना और फिर उसकी प्रेक्टिस करना ही काफी है। ये कहना है अमर उजाला चंडीगढ़ के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं पंचकूला की नव्या सिंगला का। नव्या ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 102वीं रैंक हासिल कर पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।
यूपीएससी टॉपर पंचकूला की नव्या सिंगला
प्रशासनिक सेवा के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए नव्या ने कहा कि आईएएस की परीक्षा मुश्किल जरूर है, लेकिन हौसला और मेहनत हो तो मुकाम हासिल करना आसान है। नव्या सिंगला ने कहा कि मुझे चुने जाने की तो उम्मीद तो थी, लेकिन इतने अच्छे रैंक का अंदाजा नहीं था। सफलता के लिए जरूरी है कि कभी उम्मीद न छोड़ें और 100 फीसदी मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी टॉपर पंचकूला की नव्या सिंगला
पंचकूला की सेक्टर-8 निवासी नव्या के पिता डॉ. सुरेश सिंगला हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि मां रेणु सिंगला बद्दी स्थित डेंटल कॉलेज में कार्यरत हैं। नव्या को खाली समय में नावल पढ़ना, डांस करना और गिटार बजाने का शौक है। नव्या अपने पिता सुरेश और आईएएस अंकल आरसी जिंदल को रोल मॉडल मानती हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी टॉपर पंचकूला की नव्या सिंगला
25 मई 1994 को जन्मी नव्या सिंगला ने 9वीं क्लास से ही आईएएस बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था, जिसे उन्होंने 2015 में पूरा करने की ठानी। नव्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। डांस और खाने पीने की शौकीन नव्या यूं तो सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन इसे इंट्रेक्शन का बेहतरीन जरिया मानती हैं।