फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश में एक शहर, जहां 226 जगहों पर भारतीय संस्कृति का इतिहास दफन है

Sat, 29 Jul 2017 09:56 AM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 29 Jul 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
unique village, ancient village, History of Indian Culture buried in rohtak of haryana
Indian Culture buried in rohtak
आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में एक ऐसा शहर मौजूद है, जहां करीब 226 जगहों पर भारतीय संस्कृति का इतिहास दफन है और इनकी पहचान भी कर ली गई है। 
unique village, ancient village, History of Indian Culture buried in rohtak of haryana
Indian Culture buried in rohtak
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक जिले की। यहां की जमीन में 226 जगह इतिहास दफन है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि पुरातत्वविदों की टीम ने जिले में किए गए शोध में यह खुलासा किया है। इन स्थलों में इतिहास से जुड़ी घाघर-हाकड़ा संस्कृति से लेकर मध्यकाल तक की कई ऐसी अहम चीजें मिली हैं, जो प्रमाणित करतीं हैं कि ऐतिहासिक दृष्टि से रोहतक कितना महत्व है। 
unique village, ancient village, History of Indian Culture buried in rohtak of haryana
Indian Culture buried in rohtak
दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुमति मिलने के बाद जाट कॉलेज के इतिहासकार डॉ. विवेक दांगी और एमडीयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. मनमोहन सिंह ने टीम के साथ जिले की ऐतिहासिक वास्तु स्थिति जानने के लिए शोध शुरू था। शोध के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों जाकर बुजुर्गों से बातचीत की गई और खेतों-जंगलों में जाकर वहां की पुरातात्विक स्थिति देखी। इसमें जो खुलासा हुआ उससे पुरातत्वविद भी अचंभित रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
unique village, ancient village, History of Indian Culture buried in rohtak of haryana
Indian Culture buried in rohtak
अभी तक जिले में ऐतिहासिक दृष्टि से 109 पुरास्थल ज्ञात थे। शोध में 117 और ऐसे मिले जो पांच से सात हजार साल पहले की घाघर-हाकड़ा संस्कृति से लेकर मध्यकाल ई. के अवशेषों के बारे में जानकारी देते हैं। पुरातत्वविदों ने अध्ययन किया कि किस संस्कृति के कितने पुरास्थल हैं। उसमें भी मध्यकाल के कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इस शोध से इतना तो स्पष्ट है कि पुरानी संस्कृति का यहां से काफी जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
unique village, ancient village, History of Indian Culture buried in rohtak of haryana
Indian Culture buried in rohtak
कई स्थलों पर हो चुका है उत्खनन 
इससे पहले कई गांवों में उत्खनन भी कराया जा चुका है। इसमें गिरावड़, फरमाणा, गंगानगर, मदीना, खोखराकोट और अस्थल बोहर माजरा मुख्य स्थान माने गए हैं। उत्खनन से यह ज्ञात हुआ कि रोहतक में मनुष्य का स्थायी जीवन करीब छह हजार साल पहले शुरू हुआ था। फिलहाल आसन, गांधरा, भाली आनंदपुर, अटायल, सैमण और मोखरा के 117 पुरास्थलों का शोध किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed