विदेश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट सुना था, पर रेलवे स्टेशन के अंदर जाने के लिए भी वीजा चाहिए। सुनने में बड़ा अजीब लगता है न, पर ये सच है।
2 of 9
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
देश में अब एक रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए वीजा लगवाना होगा। इस स्टेशन पर बिना वीजा के जाना गैर कानूनी माना जाएगा। और ये है देश का इकलौता अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी। यहां पर जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा अनिवार्य कर दिया गया है।
3 of 9
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
24 खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों से 24 घंटे घिरे इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पहुंचने वाले देश के किसी भी नागरिक को 14 फोरेन एक्ट (बिना वीजा के इस रेलवे स्टेशन पर आने का आरोप) के तहत मामला दर्ज होता है और जिसकी जमानत बड़ी मुश्किल से होती है।
4 of 9
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
इस रेलवे स्टेशन से देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ-साथ ट्रेन में बैठे मुसाफिरों से इजाजत ली जाती है।
5 of 9
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वालों का पासपोर्ट नंबर लिखा जाता है और उन्हें कन्फर्म सीट मिलती है। इस रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनाही है। मुसाफिर को अपना सामान खुद उठाना पड़ता है जिसके लिए स्पेशल ट्रालियां सभी मुसाफिरों के लिए उपलब्ध हैं।