फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा रिवाजः मौत आ जाएगी, ये सोचकर इस गांव में नहीं किया जाता ये काम

Tue, 21 Feb 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
unique place of india, no first floor on house in chandigarh village jayanti majra
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
आप जानकर चौंक जाएंगे कि हमारे देश में एक ऐसा गांव मौजूद है, जहां मौत के डर से 600 साल पुरानी एक परंपरा का पालन आज भी किया जा रहा है।
unique place of india, no first floor on house in chandigarh village jayanti majra
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
ये गांव चंडीगढ़ से 10​ किलोमीटर की दूरी पर बसा है और इसका नाम है जयंती माजरा। यहां पिछले तीन दिन से चल रहा मशहूर माता जयंती देवी मेला खत्म हो गया है। इस मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु 600 साल पुराने मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं। मेले की कवरेज के दौरान अमर उजाला पत्रकार ने पुजारी देवेंद्र शर्मा से बातचीत की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं।

 
unique place of india, no first floor on house in chandigarh village jayanti majra
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
पुजारी ने बताया कि इस गांव में कोई भी अपने घर पर फर्स्ट फ्लोर नहीं बनाता। अगर कोई ऐसा करता है तो या तो कोई मौत हो जाती है या कोई और अनहोनी। इसके पीछे का कारण बताते हुए पुजारी ने बताया कि गांव को देवी का श्राप मिला हुआ है। चार साल पहले गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल में फर्स्ट फ्लोर बनाने की कोशिश की गई थी,लेकिन जैसे ही काम शुरू हुआ एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique place of india, no first floor on house in chandigarh village jayanti majra
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में पूजा करने वाली ये उनकी 9वीं पीढ़ी है। ये मंदिर मुगलों के समय से बना हुआ और लगभग 600 साल पुराना है। यह गांव हथनौर रियासत के अंतर्गत आता है। इस रियासत की बहू बनने वाली कांगड़ा के राजा की पुत्री ने माता रानी जयंती जी की पिंडी स्थापित करके इसे बनवाया था।
विज्ञापन
unique place of india, no first floor on house in chandigarh village jayanti majra
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
पुजारी ने बताया कि इस मंदिर के नाम पर ही गांव का नाम जयंती माजरी पड़ा। गांव में लगभग 150 घर हैं और इसकी आबादी 900 के लगभग है। यहां सभी मकान लगभग आज के समय के मुताबिक पक्के बने हुए हैं। गांव में कुछ नए मकानों का निर्माण चल रहा है, लेकिन वे भी घर की फर्स्ट फ्लोर नहीं बना रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed