फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक फाइट लड़ते हुए बेहोश हो गई थीं 'दंगल' गर्ल गीता फौगाट, राज चौंकाने वाला था

Tue, 21 Feb 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
dangal girl geeta phogat went to faint during fight with alka tomar in national games
दंगल गर्ल गीता फौगाट - फोटो : File Photo
'दंगल' गर्ल गीता फौगाट एक फाइट लड़ते हुए बेहोश हो गई थीं। ये राज काफी चौंकाने वाला है और बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। जानिए क्या हुआ था और कैसे?
dangal girl geeta phogat went to faint during fight with alka tomar in national games
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान गीता फौगाट एक बाउट के दौरान रिंग में बेहोश हो गई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान यह बात खुलकर सामने आई। जब गीता बेहोश हो गई थीं तो स्टेडियम में मौजूद उनकी बहन बबीता फौगाट रोने लगी थीं। वहां बैठे पहलवानों और अफसरों के भी होश उड़ गए थे। सभी दर्शक भी हैरान रह गए थे यह देखकर।
dangal girl geeta phogat went to faint during fight with alka tomar in national games
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
ये वाकया हुआ था, गुवाहाटी में नेशनल गेम्स 2007 के दौरान। फाइट हो रही थी, उत्तरप्रदेश की नामी महिला पहलवान अर्जुन अवार्डी अलका तोमर से। बता दें कि इन्हीं अल्का तोमर से फौगाट बहनें अब ओलंपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगी। इन्होंने दोनों बहनों को अपना शिष्य मान लिया है और अब वे दोनों को एनएसए पटियाला में ट्रेनिंग देंगी। इसकी पुष्टि खुद गीता फौगाट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
dangal girl geeta phogat went to faint during fight with alka tomar in national games
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
हुआ यूं कि नेशनल गेम्स में अलका तोमर और गीता फौगाट की बाउट चल रही थी। फाइट के दौरान अल्का तोमर से चोक लग गया और गीता उनकी बांहों में ही बेहोश हो गईं।  गीता के बेहोश होने के बाद बबीता भी रोने लगी थी। उसने अल्का से पूछा कि ये क्या कर दिया तुमने? यह सुनकर अल्का घबरा गईं और कोच के पास गईं। तब कोच ने बताया कि घबराने की बात नहीं, कुछ देर में होश में आ जाएंगी।

 
विज्ञापन
dangal girl geeta phogat went to faint during fight with alka tomar in national games
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
बता दें गीता फौगाट और अल्का तोमर के बीच दो बार फाइट हो चुकी है। दूसरी फाइट एशियन गेम्स-2006 में हुई थी। ये फाइट अल्का तोमर ने ही जीती थी। इसके बाद दोनों की कैटेगरी अलग-अलग हो गई तो फिर दोनों का मुकाबला नहीं हुआ। बता दें कि अल्का तोमर ओलंपियन पहलवान साक्षी तोमर को भी कई बार रिंग में धूल चटा चुकी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed