देश के नामी ओलंपियन पहलवान ने लोगों के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने बिना दहेज के शादी की और सगाई में सिर्फ एक रुपया शगुन लिया। देखिए तस्वीरें।
2 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
बात हो रही है, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त की। वे 16 जनवरी को कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले 15 जनवरी को उनकी सगाई की रस्म की गई, जिसमें उन्होंने मात्र एक रुपया शगुन लिया। बता दें कि योगेश्वर दत्त के परिवार में यह पांचवी शादी है, जो बिना दहेज के हुई है।
3 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
इस बारे में योगेश्वर बताते हैं कि उनके परिवार में दहेज लेने और देने की परंपरा नहीं रही है। उनकी तीनों बहनों की शादी बिना दहेज के हुई तो भाई की शादी भी बिना दहेज के की गई। योगेश्वर ने कहा कि वह मिट्टी से जुड़े रहे हैं और शादी भी जमीनी स्तर वाली होनी चाहिए, जिसमें किसी तरह का कोई दिखावा नहीं होना चाहिए। इस कारण पूरी सादगी के साथ शादी हो रही है।
4 of 8
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर ने कहा कि इस शादी से मां को ज्यादा खुशी है, क्योंकि वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी और मैं ओलंपिक के बाद शादी करना चाहता था। मुझे इस बात का दुख है कि मैं ओलंपिक में पदक जीतने का उनका सपना पूरा नहीं कर पाया, लेकिन उनका बहू देखने का सपना मैंने जरूर पूरा कर दिया। बता दें कि शादी की रस्में दिल्ली के अलीपुर में 'द जेहान गार्डन' से पूरी हुई।
5 of 8
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन की खास तरीके से स्टेज पर एंट्री हुई। स्टेज पर लगी एलईडी में हार्ट का शेप बना हुआ था। एंट्री के वक्त एलईडी अलग हुई जिससे कपल बाहर आए और एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। योगेश्वर और शीतल की शादी में देश-विदेश से हजारों लोग शिरकत करने पहुंचे। कई नामी पहलवान और दिग्गज हस्तियां इस शादी में पहुंची।