फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Investment proposals worth 4,000 crore received from Sweden; new employment opportunities to open up.

Chandigarh-Haryana News: स्वीडन से मिले 4 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का स्वीडन दौरा : ट्रूकॉलर और आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दौरान 4,000 करोड़ रुपये के निवेश आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें 3,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा निवेश प्रस्ताव शामिल है जबकि खुदरा कारोबार और गोदाम व्यवस्था के क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर भी सहमति बनी है। इन प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने, आधुनिक गोदाम विकसित होने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। दौरे के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।
हरियाणा सरकार के अनुसार निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खुदरा कारोबार और गोदाम क्षेत्र में निवेश से माल के भंडारण, वितरण और परिवहन की व्यवस्था मजबूत होने की संभावना है। इसके साथ ही स्वीडिश कंपनियों ने हरियाणा के कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वीडन की दूरसंचार कंपनी एरिक्सन और कॉल पहचानने वाली कंपनी ट्रूकॉलर के मुख्यालय का दौरा भी किया। एरिक्सन में संचार और आपात स्थितियों से निपटने वाली रोबोट तकनीक की जानकारी ली गई। वहीं ट्रूकॉलर के अधिकारियों ने धोखाधड़ी और अनचाही कॉल से लोगों को बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच सहयोग समझौता


दौरे के दौरान गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच शहरी विकास को लेकर सहयोग समझौता हुआ। इसके तहत दोनों शहर तकनीकी नवाचार, स्मार्ट सिटी सुविधाओं, टिकाऊ शहरी विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस सहयोग से हरियाणा में शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए स्वीडन के अनुभवों का लाभ उठाया जा सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वीडन की आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वीडन में बसे सिख समुदाय से भी मिले मुख्यमंत्री


दौरे के दौरान स्टॉकहोम स्थित इंडिया हाउस में स्वीडन में बसे सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में निवेश, रोजगार के अवसर और युवाओं को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विकास कार्यों और रोजगार बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही पंजाब में नशे की समस्या खत्म करने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर पैदा करने की जरूरत पर भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed